फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RARKPK: करण जौहर के फिल्म की वर्ल्ड वाइड कमाई 200 करोड़ पार, निर्देशक ने भावुक नोट लिख कहा शुक्रिया

Tue, 08 Aug 2023 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 08 Aug 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar pens an emotional note as Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani cross 200 crore at worldwide box office
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही है। पिछले महीने की 28 तारीख को रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के किरदार को काफी पसंद किया  जा रहा है। अब हाल ही में, फिल्म निर्माता करण जौहर ने फिल्म की सफलता पर एक भावुक नोट लिखकर दर्शकों का धन्यवाद किया है।

Karan Johar pens an emotional note as Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani cross 200 crore at worldwide box office
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

‘रॉकी और रानी की प्रेमकहानी’ की रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रही है। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर  200 करोड़ की कमाई कर ली है। इस खास अवसर पर फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी टीम के प्रत्येक सदस्य, लेखकों से लेकर तकनीशियनों और मार्केटिंग टीम तक को धन्यवाद कहा है और उनके लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। 

Don 3: फरहान अख्तर की 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के नाम पर लगी मुहर, जानें कब रिलीज हो रहा फिल्म का धमाकेदार टीजर

Karan Johar pens an emotional note as Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani cross 200 crore at worldwide box office
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ  करण जौहर ने सात साल के बाद निर्देशक की कुर्सी पर वापसी की है। उन्होंने आखिरी बार रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का निर्देशन किया था। फिल्म को लेकर सभी के मन में एक आशंका थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी, लेकिन फैंस ने अपने प्यार से इसे हिट बना दिया है।

Ranveer Singh: 'रॉकी और रानी' के बाद रणवीर सिंह को मिल रहे हैं लव लेटर्स, एक्टर ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar pens an emotional note as Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani cross 200 crore at worldwide box office
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण ने हाल ही में, इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ‘इस फिल्म की रिलीज से पहले मुझे लगा कि किसी भी समय मुझे आईवी ड्रिप की जरूरत पड़ेगी और मैं गिरने के करीब था!! मैंने खुद से जो सवाल पूछा कि जो मैं महसूस कर रहा हूं क्या वह सात साल के लंबे अंतराल की वजह से है या यह मेरे तीन साल की चिंता है। वजह जो भी थी, लेकिन 28 जुलाई को जब फिल्म रिलीज हुई तो मेरे मन में खुशी के अलावा और कुछ भी नहीं था और इसके लिए मैं अपनी टीम को धन्यवाद कहना चाहूंगा।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

 

विज्ञापन
Karan Johar pens an emotional note as Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani cross 200 crore at worldwide box office
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के लिए करण ने लिखा, ‘रॉकी और रानी के लिए मेरे पास एक अलग प्रेम पत्र है, जो मैं आपको लिखना चाहता हूं। मैं कहना चाहता हूं कि आप इस प्रेम कहानी का सबसे अनिवार्य हिस्सा हैं। आप दोनों ने न केवल फिल्म बनाई बल्कि आपने मुझे जो प्यार दिया उससे मुझे बहुत पॉजिटिव एनर्जी भी मिली। मैं आप दोनों से बेहद प्यार करता हूं और आशा करता हूं कि मुझे जल्द ही आपके साथ फिर से काम करने का मौका मिलेगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed