फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan Death Threat: मानसिक बीमार निकला सलमान को धमकी देने वाला शख्स, मुंबई पुलिस की गुजरात में कार्रवाई

Tue, 15 Apr 2025 12:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 15 Apr 2025 12:08 PM IST
सार

Salman Khan: सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स मानसिक रूप से बीमार पाया गया है। पुलिस ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Salman Khan Threat Case Accused from Gujarat Found Mentally Unstable
ईद के दिन ओटीटी पर देखिए सलमान खान की कई फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को पुलिस ने गुजरात के वडोदरा जिले से ढूंढ निकाला है। मंगलवार को पुलिस ने जानकारी दी कि यह 26 साल का युवक मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज चल रहा है।Ram Charan: राम चरण की पत्नी उपासना ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, इस अंदाज में दी नए साल की शुभकामनाएं

 
Salman Khan Threat Case Accused from Gujarat Found Mentally Unstable
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धमकी भरे मैसेज पर पुलिस की कार्रवाई

रविवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर एक मैसेज आया, जिसमें सलमान खान को धमकी दी गई थी। मैसेज में कहा गया था कि सलमान की गाड़ी को बम से उड़ा दिया जाएगा और उनके घर में घुसकर उन पर हमला किया जाएगा। सलमान को पहले से ही वाई-प्लस सिक्योरिटी दी गई है, लेकिन इस धमकी के बाद मुंबई की वर्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) के तहत आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया। साथ ही, पुलिस ने सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी।
Karan Johar: पिता के सवाल का यश ने दिया मासूमियत से जवाब, सुनकर पिघल गया करण जौहर का दिल

Salman Khan Threat Case Accused from Gujarat Found Mentally Unstable
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जांच में सामने आई ये बात

मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि यह धमकी वडोदरा के वाघोडिया तालुका में रहने वाले एक शख्स ने भेजी थी। वडोदरा के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार को मुंबई पुलिस की एक टीम वाघोडिया पुलिस के साथ उस शख्स के घर पहुंची। जांच में सामने आया कि यह 26 साल का युवक मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज भी चल रहा है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए मुंबई आने का नोटिस दिया और वापस लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Threat Case Accused from Gujarat Found Mentally Unstable
सलमान खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले साल अप्रैल में दो बाइक सवारों ने सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार गोलियां चलाई थीं। इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भी सलमान को धमकियां दी थीं। गैंग ने सलमान से बिश्नोई समुदाय से माफी मांगने को कहा था, क्योंकि सलमान पर 1998 में एक काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। इन धमकियों के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान को वाई-प्लस सिक्योरिटी दी थी।

विज्ञापन
Salman Khan Threat Case Accused from Gujarat Found Mentally Unstable
सलमान खान - फोटो : फोटो- यूट्यूब
फ्लॉप हुई सलमान खान की 'सिकंदर'

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ  रश्मिका मंदाना भी हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed