सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Unhappy With Lilavati Hospital Doctors Request Them No to Share Father Salim Khan Health Update

Salim Khan Health Update: सलीम खान की हेल्थ अपडेट से सलमान हुए परेशान, अस्पताल के डॉक्टर्स से की यह खास अपील

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 19 Feb 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Salim Khan Health Update: सलीम खान इस वक्त हॉस्पिटल में हैं। खबर है कि जिस हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है, उसके डॉक्टर्स से सलमान खान नाराज हैं। आखिरी इसके पीछे क्या वजह है? जानिए।
 

Salman Khan Unhappy With Lilavati Hospital Doctors Request Them No to Share Father Salim Khan Health Update
सलमान खान और सलीम खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सलमान खान के पिता और राइटर सलीम खान का इलाज मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हॉस्पिटल के डॉक्टर्स से सलमान खान नाराज हो गए हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह जिम्मेदार है। जानिए, सलमान खान के नाराज होने का कारण? और परिवार ने अब हॉस्पिटल अथॉरिटी से क्या अपील की है? 

Trending Videos

खान परिवार ने हॉस्पिटल अथॉरिटी से खास अपील
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और उनके परिवार ने हॉस्पिटल अथॉरिटी से सलीम खान का हेल्थ अपडेट मीडिया के साथ साझा ना करने को कहा है। परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘हेल्थ एक प्राइवेट मामला है। अच्छा होगा कि कोई भी अपडेट मीडिया के साथ शेयर न किया जाए। कोई भी बातचीत पूरी तरह से परिवार पर छोड़ दी जाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan Unhappy With Lilavati Hospital Doctors Request Them No to Share Father Salim Khan Health Update
सलमान खान और सलीम खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

हॉस्पिटल नहीं साझा कर पाएगा हेल्थ अपडेट
सूत्र के अनुसार, ‘सलमान और उनका परिवार डॉक्टर के पब्लिक स्टेटमेंट से नाखुश थे। परिवार ने हॉस्पिटल अथॉरिटी को साफ-साफ बता दिया है कि वे आगे कोई और जानकारी नहीं बताना चाहते हैं। माना सलीम खान की सेहत के बारे शुभचिंतक और फैंस जानना चाहते हैं लेकिन मेडिकल जानकारी एक कॉन्फिडेंशियल मामला है। सलमान खान का परिवार, सलीम खान की हालत को लेकर किसी भी तरह की फालतू की अटकलों से बचना चाहता है।’   

पिछले हेल्थ अपडेट में डॉक्टर्स ने क्या कहा था? 
सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बुधवार को अमर उजाला को बताया, ‘उनको (सलीम खान) मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रकिया की गई, लेकिन इसे सर्जरी नहीं कहेंगे। उनको आईसीयू में रखा गया है। पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन जब उनको थोड़ा आराम हो जाएगा तब इस बारे में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि कल उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। हालांकि, अधिक उम्र होने के चलते रिकवरी थोड़ी स्लो है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed