विक्की कौशल बॉलीवुड के वह अभिनेता हैं जिनके अभिनय की सराहना फैंस से लेकर सितारे तक करते हैं। वह खुद को हर किरदार में झट से ढाल लेते हैं। विक्की अब जल्द ही फील्ड मार्शल सैम बहादुर की भूमिका अदा करते हुए मेघना गुलजार की मूवी ने नजर आएंगे जिसका ट्रेलर आउट हो चुका है। हाल ही में उन्होंने कुछ तैयारी की कुछ फोटोज भी शेयर की।
Vicky Kaushal: आग के ऊपर से कूदे तो कभी कांटों के नीचे से निकले विक्की, सैम बहादुर बनने के लिए सहे कष्ट
विक्की कौशल बॉलीवुड के वह अभिनेता हैं जिनके अभिनय की सराहना फैंस से लेकर सितारे तक करते हैं। वह खुद को हर किरदार में झट से ढाल लेते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियली विक्की कौशल भले ही बहुत बड़े स्टार अब तक न बने हों, लेकिन उनकी एक्टिंग की सराहना करते हुए दर्शक नहीं थकते हैं। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, सरदार उधम सिंह के बाद अब वह जल्द ही फिल्मी पर्दे पर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे। 'सैम बहादुर' के ट्रेलर के लिए विक्की कौशल कुछ दिनों पहले दिल्ली पहुंचे थे। अब हाल ही में विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर खतरनाक स्टंट करते हुए कई वीडियोज शेयर किए हैं।
विक्की कौशल ने फील्ड मार्शल सैम बहादुर के किरदार में खुद को किस तरह ढाला इसका अंदाजा हम ट्रेलर से ही लगा सकते हैं। अब हाल ही में विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियोज और फोटोज शेयर की है, जिसमें पहली वीडियो में विक्की कौशल आग के ऊपर से जोरदार छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
विक्की कौशल ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, "मैं ये कहना चाहूंगा कि दिल्ली में 'सैम बहादुर' के ट्रेलर लॉन्च के लिए मेरे ट्रिप के दौरान छह सिख रेजिमेंट द्वारा भरपूर उत्साह के साथ मेरा स्वागत किया गया। साल 2018 में, उरी की शूटिंग शुरू करने से पहले मुझे 7 सिख रेजिमेंट द्वारा ट्रेन किया गया था।
यह भी पढ़ें: 'आशिकी 3' में कार्तिक के साथ बनेगी तारा सुतारिया की जोड़ी? महेश भट्ट के जवाब से टूट जाएगा आपका दिल