कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया का पिछले काफी दिनों से साथ में लिया जा रहा है। दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि तारा सुतारिया और कार्तिक आर्यन की जोड़ी 'आशिकी 3' में काम करती नजर आएगी। जहां एक तरफ इन अफवाहों का बाजार गरम है, वहीं दूसरी ओर दोनों ही सितारे चुप्पी साधे बैठे हैं। हालांकि, 'आशिकी 3' में तारा सुतारिया के होने की अफवाहों पर मुकेश भट्ट ने विराम लगा दिया है। चलिए जानते हैं क्या बोले मुकेश भट्ट...
Aashiqui 3: 'आशिकी 3' में कार्तिक के साथ बनेगी तारा सुतारिया की जोड़ी? महेश भट्ट के जवाब से टूट जाएगा आपका दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अभिनेताओं में शुमार हैं। वह बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। कार्तिक को 'आशिकी 3' में भी मुख्य भूमिका निभानी है। हालांकि जहां तक मेल लीड तय है, वहीं अटकलें लगाई जा रही हैं कि तारा सुतारिया फिल्म में नजर आ सकती हैं। मुकेश भट्ट ने कहा, 'हर हफ्ते मैं एक नई मुख्य अभिनेत्री का नाम पढ़ता हूं, यह एक थका देने वाला मजाक बन गया है।' उन्होंने आगे कहा कि तारा सुतारिया की खबर झूठी है और उनके नाम पर विचार नहीं किया जा रहा है।
वह आगे बोले, 'मैं एक बार और सभी के लिए यह स्पष्ट कर रहा हूं कि आशिकी मेरी फ्रेंचाइजी है। मैं इसे वैसे ही बनाऊंगा जैसा मैं चाहता हूं और जिस टीम के साथ मैं चाहता हूं उसके साथ बनाऊंगा। जब मैं आशिकी 3 के साथ फ्लोर पर जाने के लिए तैयार हूं, अगर अनुराग बसु अभी भी फिल्म का निर्देशन करना चाहते हैं, तो ठीक है। नहीं तो हम किसी और को ले लेंगे।' सितंबर में कार्तिक ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा कर एलान किया था कि वह आशिकी 3 में मुख्य अभिनेता होंगे। बता दें, 'आशिकी 2', 2013 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।