समय रैना का बड़ा एलान, इस OTT पर स्ट्रीम होगा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का सीजन 2; इस दिन रिलीज होगा पहला एपिसोड
Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। उनका पॉपुलर कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ अब अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है और इस बार एक बड़ा ट्विस्ट भी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समय रैना का चर्चित कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ अब अपने दूसरे सीजन के साथ लौटने के लिए तैयार है। खास बात ये है कि इस बार शो सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।
कब रिलीज होगा पहला एपिसोड?
शो के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जिसके बाद से ही फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब समय रैना ने खुद इसका एलान कर दिया है।
एक अनाउंसमेंट वीडियो में समय रैना अपने दोस्त बलराज सिंह के साथ नजर आए। उन्होंने बताया कि इस बार शो के एपिसोड्स नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों पर एक साथ रिलीज होंगे और दोनों प्लेटफॉर्म पर एपिसोड की लंबाई में कोई फर्क नहीं होगा।
साथ ही इसके कैप्शन में लिखा- ‘बड़े खुलासे का ‘समय’ है, इंडियाज गॉट लेटेंट अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा और कल यानी 20 तारीख को पहला एपिसोड रिलीज होगा।’
बिना फिल्टर के होगा शो
वीडियो के मुताबिक, इस बार शो पहले की तरह ही बिना फिल्टर के होगा, यानी दर्शकों को वही रॉ और अनकट कॉमेडी देखने को मिलेगी।
इस ऐलान पर कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी ने भी मजेदार रिएक्शन दिया। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इस बार डिस्क्लेमर डाल देना, केस लड़ने में आसानी होती है।’ उनका ये कमेंट पिछले सीजन के विवाद की ओर इशारा था।
क्या थी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की कॉन्ट्रोवर्सी?
बीते साल समय रैना का विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' डार्क कॉमेडी और आपत्तिजनक व अश्लील चुटकुलों के कारण खूब विवाद में रहा था। इसी शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक बेहद अपमानजनकर टिप्पणी कर दी थी।
ये भी पढ़ें- Raakh Series: ‘लोग मुझे मारना चाहते हैं’, ‘राख’ के विलेन आकाश मखीजा को मिल रही धमकियां; एक्टर ने किया खुलासा
इस पर काफी हंगामा हुआ। समय रैना और रणवीर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। साथ ही पुलिस एफआईआर हुईं। समय रैना को अपने शो के सारे एपिसोड डिलीट करने पडे़। उन्होंने इसे लेकर माफी भी मांगी।