बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री सना खान ने अपने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन फिर भी वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, एक्टिंग से दूर हो लेकिन अपनी हर गतिविधि को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं। उन्होंने 20 नवंबर को सूरत के व्यवसायी मुफ्ती अनस सैयद के साथ अपनी शादी की घोषणा कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। हाल ही में सना खान ने पति अनस द्वारा खींची गई एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसमें सना ने हिजाब पहना हुआ था। उनकी इस तस्वीर पर जहां कई लोगों ने उनके इस लुक के लिए उनकी तारीफ की, तो वहीं उनमें से कई लोगों ने उनके 'हिजाब' पहनने पर उनको काफी ट्रोल किया था। उसी का जवाब देते हुए सना खान ने ट्रोल को करारा जवाब दिया है। सना की इस तस्वीर पर एक यूजर ने सवाल उठाया था। सना ने यूजर को करारा जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी। यूजर ने लिखा था, 'इतना पढ़-लिखकर क्या फायदा, जब पर्दे में ही रहना है।'
ट्रोल: यूजर ने कहा- पढ़ने का क्या फायदा, जब पर्दे में ही रहना है, सना खान ने 'हिजाब' का मजाक बनाने वाले को दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री सना खान ने अपने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन फिर भी वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, एक्टिंग से दूर हो लेकिन अपनी हर गतिविधि को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं। उन्होंने 20 नवंबर को सूरत के व्यवसायी मुफ्ती अनस सैयद के साथ अपनी शादी की घोषणा कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। हाल ही में सना खान ने पति अनस द्वारा खींची गई एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसमें सना ने हिजाब पहना हुआ था। उनकी इस तस्वीर पर जहां कई लोगों ने उनके इस लुक के लिए उनकी तारीफ की, तो वहीं उनमें से कई लोगों ने उनके 'हिजाब' पहनने पर उनको काफी ट्रोल किया था। उसी का जवाब देते हुए सना खान ने ट्रोल को करारा जवाब दिया है। सना की इस तस्वीर पर एक यूजर ने सवाल उठाया था। सना ने यूजर को करारा जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी। यूजर ने लिखा था, 'इतना पढ़-लिखकर क्या फायदा, जब पर्दे में ही रहना है।'
इस पर सना ने इंस्टाग्राम पर फोटो साझा करते हुए लिखा, 'सुनो, लोगों से डरते क्यों हो? क्या तुमने आयत नहीं पढ़ी। अल्लाह जिसे चाहे इज्जत देता है और अल्लाह जिसे चाहे जिल्लत देता है। कभी इज्जतों में जिल्लत छुपी होती है और कभी जिल्लतों में इज्जत। सोचना और समझना हमें है कि हम कौन से रास्ते पर हैं और असल माने में हम किस चीज के हकदार बन रहे हैं।'
सना खान का जन्म 1987 में मुंबई के धारावी में हुआ। उनके पिता कन्नूर के मलयाली मुस्लिम हैं। वहीं उनकी मां सईदा मुंबई की रहने वाली हैं। सना ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन फिल्मों से की। सना ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। साल 2005 में सना खान ने कम बजट की एडल्ट फिल्म 'यही है हाई सोसाइटी' से डेब्यू किया। इसके साथ ही वे टीवी विज्ञापनों में व्यस्त रहीं। उन्होंने फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा', 'धन धना धन गोल' में स्पेशल अपीयरेंस दी।
हिंदी फिल्मों में कुछ खास सफलता ना मिलने पर उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया। 2014 में सना, सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में दिखीं। इसके बाद उन्होंने 'वजह तुम हो' और 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' फिल्में कीं। 2012 में सना खान ने बिग बॉस सीजन छह में हिस्सा लिया था। अपने खेल से वे फाइनलिस्ट बनने में कामयाब रहीं। सना के टीवी शोज की बात करें तो वे 'झलक दिखला जा 7', 'खतरों के खिलाड़ी 6', 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ', 'एंटरटेनमेंट की रात' और 'किचन चैम्पियन' में नजर आईं। सना आखिरी बार इसी साल मार्च में रिलीज हुई वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में नजर आईं।