फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का बेली डांस सोशल मीडिया पर ढा रहा कहर, वीडियो देखने वालों के उड़े होश

Sun, 28 Feb 2021 06:54 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 28 Feb 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
sanjay kapoor daughter shanaya kapoor shared her belly dance video
शनाया कपूर - फोटो : Insatagram- @shanayakapoor02

शनाया कपूर अभी फिल्मी पर्दे से तो दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही वे सबसे चर्चित स्टार किड में से एक हैं। कम समय में उन्होंने अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है। वह अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। अपने स्टाइल और अलग अंदाज से सबका ध्यान खींच लेती हैं। ऐसा ही एक डांस का वीडियो शनाया ने अपने  इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया है, जिसे देख लोग तारीफ किए बिना नहीं रुक रहे।

sanjay kapoor daughter shanaya kapoor shared her belly dance video
शनाया कपूर - फोटो : Insatagram- @shanayakapoor02

शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'एक गाना, दो अलग-अलग स्टाइल में।' इस वीडियो में शनाया ने अपने दोनों डांस गुरू संजना मुथरेजा और यश कदम को टैग किया है। शनाया कपूर के इस वीडियो को देखने वाले बस देखते ही रह गए हैं। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में शनाया कपूर बेली डांस करती नजर आ रही हैं। वे बेली डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shanaya Kapoor 🤎 (@shanayakapoor02)

sanjay kapoor daughter shanaya kapoor shared her belly dance video
शनाया कपूर - फोटो : Insatagram- @shanayakapoor02

इससे पहले भी शनाया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे म्यूजिक की बीट्स पर जबरदस्त बेली डांस करती नजर आ रही थीं। उनके साथ डांस ट्रेनर भी मौजूद थीं। दोनों ने ऐसा डांस किया कि कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ फैंस ने जमकर उनकी तारीफ की।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shanaya Kapoor 🤎 (@shanayakapoor02)

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay kapoor daughter shanaya kapoor shared her belly dance video
संजय कपूर, शनाया कपूर - फोटो : Insatagram- @shanayakapoor02

शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू पर संजय कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी बेटी के डेब्यू में कोरोना महामारी के चलते देरी हुई है। हालांकि, संजय कपूर को उम्मीद है कि उनकी बेटी का बॉलीवुड में जल्द डेब्यू होगा। शनाया को देखकर तो लग रहा है कि उन्होंने अपनी तैयारी दुरुस्त कर ली है। बता दें कि शनाया ने जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। वह जल्द फिल्मों में नजर आ सकती है।

विज्ञापन
sanjay kapoor daughter shanaya kapoor shared her belly dance video
Sanjay Kapoor

शनाया के पिता संजय कपूर कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। संजय कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म 'प्रेम' से तब्बू के अपोजिट की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस किया था। इसके बाद वह बॉलीवुड दीवा माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म राजा में नजर आए थे।उन्होंने बतौर निर्माता तीन फिल्मों का निर्माण किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed