Ranveer Singh: रणवीर सिंह को मिला संजय लीला भंसाली का साथ, फिल्म 'बैजू बावरा' में दिखाई देंगे एक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। एक्टर की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप ही रही है। साल 2021 में एक्टर की 83 रिलीज हुई थी। इसके साल 2022 में जयेशभाई जोरदार और सर्कस आई थी। ये तीनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। इन फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद यशराज फिल्म्स ने रणवीर को कुछ समय के लिए साइन करने से मना कर दिया है।
इस फिल्म में आएंगे नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य चोपड़ा के एक बहुत ही करीबी ने इस बात की जानकारी दी है, कि रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की अपकमिंग मूवी 'बैजू बावरा' में नजर आएंगे. रणवीर सिंह संजय के साथ पहले भी 'पद्मावत' के साथ कई सुपरहिट मूवीज में काम कर चुके हैं।
भंसाली और रणवीर एक साथ कर चुके है काम
रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली की जोड़ी कई बार साथ आ चुकी है। ये शानदार जोड़ी जितनी बार भी साथ आई है, उतनी बार फिल्मी पर्दे पर धमाल मचा चुकी है। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि ये जोड़ी 'बैजू बावरा' में मिलकर कैसा धमाल मचाएगा। रणवीर सिहं और संजय लीला भंसाली के तमाम चाहने वाले इस खबर से काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: विलेन की चहेती बिंदु ने नेगेटिव किरदार निभाकर लूटी महफिल, खलनायिका बन लोगों के दिलों पर किया राज
इसके अलावा आदित्य चोपड़ा के करीबी ने ये भी कहा, 'कौन कहता है कि यशराज बैनर रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करना चाहता है। आदित्य चोपड़ा आज भी रणवीर से बहुत प्यार करते हैं और रणवीर सिंह जल्द संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे। ये फिल्म उनके करियर की आइकोनिक फिल्मों में से एक होगी। सूत्र ने बताया कि कुछ लोगों का ये भी कहना है कि आदित्य ने रणवीर को बैजू बावरा से हटाने का सुझाव दिया था। लेकिन ये सच नहीं है। भंसाली इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ काम करेंगे।
यह भी पढ़ें: रणबीर ने आलिया को दिया इतना महंगा तोहफा, इतने में एक लग्जरी घर खरीद सकते हैं आप
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर और आलिया करण जौहर की फिल्म राजा और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे। इस फिल्म से लंबे समय बाद करण जौहर बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में जया बच्चन और शबाना आजमी और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में है।
यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में रश्मि ने किया शहनाज को इग्नोर, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल