‘मुझे उल्लू बनाया गया’, ‘धमाल 4’ पर संजीदा शेख ने किए बड़े खुलासे; कहा- ‘कॉमेडी के नाम पर करवा लिया एक्शन’
Sanjeeda Shaikh: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धमाल 4' में संजीदा शेख एक्शन और कॉमेडी करती नजर आईं। अब एक्ट्रेस ने फिल्म से अनुभव शेयर किए हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘धमाल 4’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे सितारे फिर नजर आए। साथ ही इस बार कुछ नए चेहरे भी जुड़े, जिनमें एक्ट्रेस संजीदा शेख भी शामिल थीं। फिल्म में संजीदा ने एक्शन और कॉमेडी दोनों किया। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें यह रोल कैसे मिला और शूटिंग का अनुभव कैसा रहा।
‘सीरियस एक्ट्रेस’ टैग पर क्या बोलीं संजीदा?
‘धमाल 4’ से पहले संजीदा ने कॉमेडी में ज्यादा काम नहीं किया था। इससे पहले वह संजय लीला भंसाली की सीरियस पीरियड ड्रामा ‘हीरामंडी’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें ‘सीरियस एक्ट्रेस’ का टैग मिलने लगा।
संजीदा ने कहा, ‘मुझे ‘धमाल 4’ इसलिए मिली क्योंकि इंद्र सर ने मुझे ‘हीरामंडी’ देखने के बाद बुलाया। उनका पहला सवाल था, ‘आप तो बहुत सीरियस एक्ट्रेस हैं,’ क्योंकि हीरामंडी काफी सीरियस थी।’
संजीदा ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि उन्हें मौका दिया जाए ताकि वह दिखा सकें कि वह कितनी फनी हैं। ‘मैं उनके साथ बैठी और उन्होंने मुझे हंसते हुए सुना- मैं थोड़ा अलग तरीके से हंसती हूं तो उन्होंने कहा, ‘ठीक है।’ और मेरी कास्टिंग हो गई।’
कॉमेडी के साथ किया एक्शन
‘धमाल 4’ में संजीदा का किरदार जितनी कॉमेडी करता है, उतना ही एक्शन भी करता है। कई सीन में वह बड़े एक्शन स्टार्स के साथ एक्शन करती नजर आईं।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मेरे हर सीन में एक्शन था। मुझे उल्लू बनाया गया। मुझे कहा गया था कि कॉमेडी करनी है, लेकिन मुझसे एक्शन करवा लिया गया।’
संजीदा ने बताया कि सेट पर यह बात मजाक बन गई थी कि जहां अजय देवगन जैसे बड़े एक्शन स्टार मौजूद हैं, वहां उनसे एक्शन सीन करवाए जा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मैं सच बोल रही हूं, अजय देवगन सेट पर थे और मुझसे सारे एक्शन सीन कराए जा रहे थे। यह सेट पर मजाक बन गया था।’
‘धमाल 4’ में रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद और ईशा गुप्ता भी नजर आए। फिल्म को क्रिटिक्स से ज्यादा अच्छे रिव्यू नहीं मिले, लेकिन दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
ये भी पढ़ें- Toxic: कर्नाटक में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’, जानिए मेकर्स ने क्यों लिया यह फैसला?