सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanya Malhotra celebrate her Birthday actress fatima sana shaikh attends event and gives hug full of love

Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा ने मीडिया के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन, गले लगाने पहुंचीं सबसे खास दोस्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Feb 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Sanya Malhotra Birthday: अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा आज 25 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने मीडिया के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। 

Sanya Malhotra celebrate her Birthday actress fatima sana shaikh attends event and gives hug full of love
सान्या मल्होत्रा-फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

चर्चित अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा का आज बुधवार को जन्मदिन है। अभिनेत्री ने अपना 34वां जन्मदिन मीडिया के साथ मनाया है। सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सान्या के बर्थडे पर उनकी दोस्त और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी पहुंचीं और गले लगाकर सान्या को विश किया।

Trending Videos

Sanya Malhotra celebrate her Birthday actress fatima sana shaikh attends event and gives hug full of love
सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

सान्या मल्होत्रा ने पैप्स संग किया बर्थडे सेलिब्रेट
सान्या मल्होत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें पैपराजी के साथ स्पेशल दिन सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ब्लू जींस और येलो टॉप में नजर आ रही हैं। फैंस सान्या को बधाई दे रहे हैं।

Vijay Rashmika Wedding: फूलों से हुई है खूबसूरत सजावट; देखिए विजय और रश्मिका की हल्दी सेरेमनी की इनसाइड फोटोज

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

विज्ञापन
विज्ञापन

Sanya Malhotra celebrate her Birthday actress fatima sana shaikh attends event and gives hug full of love
सान्या मल्होत्रा-फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम

फातिमा सना शेख भी पहुंचीं
सान्या मल्होत्रा के जन्मदिन के मौके पर उनकी खास दोस्त फातिमा सना शेख भी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सान्या को गले लगाकर खूब प्यार लुटाया। दोनों साथ में पोज देती दिखीं। फिल्म 'दंगल' में दोनों काम कर चुकी हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


Sanya Malhotra celebrate her Birthday actress fatima sana shaikh attends event and gives hug full of love
सान्या मल्होत्रा-फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम

सान्या का एक्टिंग करियर
सान्या का जन्म 25 फरवरी 1992 को दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ। फिल्म 'दंगल' से उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बनाई। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। साल 2016 में शुरू हुआ सान्या का अभिनय सफर अब शानदार पड़ाव पर पहुंच चुका है। सान्या मल्होत्रा एक प्रशिक्षित बैली और कंटेम्पररी डांसर हैं। सान्या की चर्चित फिल्मों की बात करें तो वे 'पटाखा', 'बधाई हो', 'शकुंतला देवी', 'लूडो', 'पगलैट', 'मीनाक्षी सुंदरेशंवर', 'लव होस्टल' और 'मिसेज' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी आगामी फिल्म 'बंदर' है। अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में हैं। यह फिल्म 22 मई को थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म 'बंदर' को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed