सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Arjun Takes Blessings From Baba Mahakal Ujjain After Dhurandhar 2 Immense Success

‘धुरंधर 2’ की सफलता पर सारा अर्जुन पहुंची उज्जैन, बाबा महाकाल के किए दर्शन; कहा- ‘इससे बेहतर एहसास कोई नहीं’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 11 Apr 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Sara Arjun: एक्ट्रेस सारा अर्जुन इन दिनों ‘धुरंधर 2’ फिल्म के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अब सारा ने मूवी की बड़ी सफलता के बाद उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। 

Sara Arjun Takes Blessings From Baba Mahakal Ujjain After Dhurandhar 2 Immense Success
सारा अर्जुन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

एक्ट्रेस सारा अर्जुन हाल ही में ‘धुरंधर 2’ फिल्म में नजर आईं थीं। फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए उन्हें लोगों से खूब प्यार मिला। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। फिल्म का इंडिया में कुल कलेक्शन 1,052.26 करोड़ रुपये का हो चुका है। वहीं मूवी ने वर्ल्डवाइड 1,653 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की सफलता के बाद सारा ने उज्जैन जाकर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 

Trending Videos
भस्म आरती में शामिल हुईं एक्ट्रेस 
फिल्म धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान महाकाल के आशीर्वाद लिए। भस्म आरती में शामिल होने के बाद एक्ट्रेस काफी भावुक नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलावा आया और मैं यहां आ गई
उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा, ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुझे यहां आने का बुलावा आया और फिर मैं यहां आ गई। इस दुनिया में इससे बेहतर एहसास कोई नहीं है। मैं बहुत खुश हूं, बहुत आनंद आ रहा है।’

'धुरंधर 2' के बारे में
बता दें कि सारा अर्जुन ने ‘धुरंधर’ फिल्म के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया है। इस फिल्म में उन्होंने यालिना जमाली का किरदार निभाया है, जो रणवीर सिंह यानी हमजा की पत्नी होती हैं। इससे पहले भी सारा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने बचपन में कई फिल्मों में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर भी अभिनय किया था।

हालांकि ‘धुरंधर’ में उन्होंने पूरी तरह लीड एक्ट्रेस के तौर पर अभिनय किया और लोगों ने उनकी एक्टिंग को काफी सराहा। ‘धुरंधर 2’ में उनके अलावा रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी अहम किरदार में नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed