फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Fan made Pathaan Teaser trending on social media deepika padukone john abraham

Pathaan: दिवाली पर शाहरुख खान ने दिया फैंस को तोहफा! सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा ‘पठान’ का टीजर

Tue, 25 Oct 2022 05:05 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 25 Oct 2022 05:05 PM IST
सार

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का टीजर ट्विटर पर ट्रेड कर रहा है। फैंस को लगा कि किंग खान ने उन्हें दिवाली का तोहफा दिया है, लेकिन जैसे ही उन्होंने टीजर देखा तो वह हैरान रह गए।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Fan made Pathaan Teaser trending on social media deepika padukone john abraham
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अगले साल अपनी तीन फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। फैंस भी शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' का टीजर अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर रिलीज करने की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन आज सोशल मीडिया पर 'पठान' का टीजर ट्रेंड करने लगा, जिस देख फैंस भी हैरान हो गए और अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।
विज्ञापन

दरअसल, ट्वविटर पर यशराज फिल्म्स नाम के एक अकाउंट से 'पठान' के टीजर रिलीज होने की जानकारी दी गई। ट्विटर पर पोस्टर जारी करते हुए लिखा गया है, 'इंतजार खत्म हुआ...पठान का टीजर जारी हो गया है। इसके साथ लिखा है कि फिल्म 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।' इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम नजर आने वाले हैं। इस पोस्ट को देख फैंस को लगा कि दिवाली के मौके पर शाहरुख खान ने फैंस को तोहफा दिया है। लेकिन टीजर देख फैंस ये बात समझ गए कि ये फेक है, तो वह अपनी नाराजगी भी जाहिर करने लगे। 

KRK: केआरके ने अक्षय कुमार की उम्र पर कसा तंज! बोले- आज का दिन 55 से अधिक उम्र के एक्टर्स का भविष्य तय करेगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

'पठान' के टीजर को किसी फैन ने बनाया है। ऐसे में लोगों का कहना था कि वह सच में इसे फिल्म का टीजर ही मान रहे थे। लेकिन इसे देखा तो पता चला कि ये किसी फेक है। बता दें कि शाहरुख खान आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। वहीं, अब अलगे साल वह तीन फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 'पठान' के अलावा शाहरुख की 'डंकी' और 'जवान' में नजर आएंगे। ऐसे में फैंस भी किंग खान को दोबारा स्क्रीन पर वापस देखने के लिए एक्साइटेड हैं। 

Charu-Rajeev: 'गाली देना-मारपीट करना स्वभाव में', चारू असोपा ने सुष्मिता के भाई राजीव सेन पर लगाए गंभीर आरोप
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed