{"_id":"653fb8bdf9424c3f9706178f","slug":"shah-rukh-khan-madhuri-dixit-starrer-dil-toh-pagal-hai-completed-26-years-karisma-kapoor-shares-unseen-photos-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dil Toh Pagal Hai: 'दिल तो पागल है' को पूरे हुए 26 साल, करिश्मा कपूर ने पुरानी तस्वीर साझा कर मनाया जश्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dil Toh Pagal Hai: 'दिल तो पागल है' को पूरे हुए 26 साल, करिश्मा कपूर ने पुरानी तस्वीर साझा कर मनाया जश्न
Mon, 30 Oct 2023 07:39 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 30 Oct 2023 07:39 PM IST
सार
शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिल तो पागल है' को आज 26 वर्ष पूरे हो गए हैं। करिश्मा कपूर ने इस दिन का जश्न मनाने के लिए फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर, दिल तो पागल है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिल तो पागल है' को आज 26 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार नजर आए थे। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। आज भी यह फिल्म लोगों को बेहद पसंद है। फिल्म के 26 साल पूरे होने पर करिश्मा कपूर ने एक पुरानी तस्वीर साझा की है।
26 वर्ष पूरे होने पर करिश्मा ने जाहिर की खुशी
करिश्मा कपूर ने इस दिन का जश्न मनाने के लिए फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। करिश्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो साझा कर लिखा, इस दिन एक बहुत ही खास फिल्म रिलीज हुई थी। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, यशराज फिल्म को टैग कर अभिनेत्री ने लिखा, दिल तो पागल है का जश्न मनाने में हमारे साथ शामिल हों।'
विज्ञापन
तस्वीर पर लिखा- 'दूर खड़ी शर्माए'
साझा की गई तस्वीर में करिश्मा फिल्म के अपने किरदार के लुक में अपने चेहरे वाले पोस्टर के सामने खड़ी हैं। इस फोटो पर लिखा है, 'दूर खड़ी शर्माए।' बता दें कि फिल्म 'दिल तो पागल है' को न केवल अपार व्यावसायिक सफलता मिली थी, बल्कि इसने अपने यादगार संगीत, आकर्षक कहानी और मुख्य अभिनेताओं के बीच शानदार केमिस्ट्री के लिए सिनेप्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बना ली।
अथिया को ट्रेडिशनल लुक में देख फिसला पति का दिल!
तस्वीर पर फैंस लूटा रहे प्यार
करिश्मा कपूर की इस तस्वीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे है। अभिनेत्री की इस तस्वीर को देखकर फैंस को पुराने दिन याद आ गए हैं। फैंस कमेंट में इमोजी शेयर कर इस तस्वीर को अपना खूब प्यार दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'इस फिल्म में करिश्मा कपूर बहुत अच्छी लगी थीं', वहीं एक अन्य ने लिखा, 'करिश्मा इस गाने में तो बहुत ही खूबसूरत लगी थी, उन्हें को ढेर सारा प्यार', इसके अलावा एक फैन ने लिखा, 'सर्वश्रेष्ठ सर्वश्रेष्ठ फिल्म करिश्मा कपूर मैम'
दूल्हा बनने को तैयार कार्तिक! चाहिए ऐसी दुल्हन

View this post on Instagram