फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shah rukh khan preity zinta film veer zaara completed release of 21 years divya dutta share post

ऐसी फिल्म जिसने रातों रात दिव्या दत्ता को दिलाया स्टारडम, शब्बो के रोल से पूरा हुआ एक्ट्रेस का बरसों का सपना

Wed, 12 Nov 2025 04:03 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 12 Nov 2025 04:03 PM IST
सार

Veer Zaara: यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'वीर जारा' की रिलीज को आज पूरे 21 साल हो चुके हैं। इसी खुशी में अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने फिल्म को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है।
 

विज्ञापन
shah rukh khan preity zinta film veer zaara completed release of 21 years divya dutta share post
फिल्म 'वीर जारा' - फोटो : इंस्टाग्राम@divyadutta25

विस्तार

शाहरुख खान और प्रीति जिंटी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'वीर जारा' की रिलीज को आज पूरे 21 साल हो चुके हैं। फिल्म में दिव्या दत्ता ने शब्बो नाम का किरदार निभाया था। इस फिल्म से दिव्या का बरसों का अधूरा सपना पूरा हुआ था।
विज्ञापन

 

दिव्या का पोस्ट
दिव्या दत्ता ने 'वीर जारा' के 21 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर फिल्म की कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'क्या शानदार साल। इस फिल्म ने मुझे बहुत प्यार और प्रसिद्धि दी। मैं यश चोपड़ा की फिल्में देखकर बड़ी हुई और उनका निर्देशन मेरा सबसे बड़ा सपना था। आदित्य चोपड़ा और YRF को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे शब्बो जैसा यादगार किरदार दिया। मुझे नहीं पता था कि शब्बो को इतना प्यार मिलेगा, लेकिन उनका विजन बड़ा था। इस फिल्म की यादें खास हैं। यह फिल्म हर जगह मेरे साथ चलती है।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Divya Dutta (@divyadutta25)


विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्या का सपना हुआ पूरा
आगे दिव्या ने लिखा, '21 साल तक इस प्यार को पाकर और आगे भी, मैं शुक्रगुजार हूं। सेट पर मिले शानदार लोगों - शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा, हेमा मालिनी, मनोज बाजपेयी, बोमेन ईरानी, अमिताभ बच्चन सर और यश चोपड़ा का बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरा सपना पूरा हुआ। इस क्लासिक फिल्म से जुड़े सभी को 21 साल की बधाई।'
विज्ञापन

फिल्म 'वीर जारा' के बारे में
'वीर जारा' 12 नवंबर 2004 को रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया है। फिल्म का लेखन और निर्माण उनके बेटे आदित्य चोपड़ा ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, दिव्या दत्ता, मनोज बाजपेयी, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और किरण खेर ने सहायक भूमिकाएं निभाई हैं।

यह भी पढ़ें: सनसेट की तस्वीरों के साथ विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल को दी जन्मदिन की बधाई, किया प्यार का इजहार
 

फिल्म की कहानी
भारतीय पायलट वीर को जारा से प्यार हो जाता है। वीर प्रताप सिंह (शाहरुख खान), जो एक भारतीय वायु सेना अधिकारी हैं। पाकिस्तानी लड़की, जारा (प्रीति जिंटा) हयात खान एक पाकिस्तानी राजनेता की बेटी हैं। वीर को झूठे आरोपों में जेल में डाल दिया जाता है और 22 साल बाद, सामिया सिद्दीकी ( रानी मुखर्जी ) नाम की एक युवा पाकिस्तानी वकील उसका केस लड़ती है। यही से कहानी में ट्विस्ट आता है।

यह भी पढ़ें: 28 के हुए आर्यन खान, बहन सुहाना ने लुटाया प्यार; सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed