Pathaan: ‘बिग बॉस 16’ में ‘पठान’ का प्रमोशन करेंगे शाहरुख खान? सलमान संग मस्ती करते आएंगे नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पठान' के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान 'बिग बॉस' के घर में जाने वाले हैं। वहीं, फिल्म का ट्रेलर कल यानी 10 जनवरी को रिलीज हो रहा है, तो यह 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अपने पहले गाने 'बेशरम रंग' के बाद से ही विवादों में आई 'पठान' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, कल 'पठान' का ट्रेलर भी रिलीज होने वाले, लेकिन स्टार कास्ट ने अभी भी प्रमोशन शुरू नहीं किया है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' से फिल्म का प्रमोशन शुरू कर सकते हैं।
सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पठान' के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान बिग बॉस के घर में जाने वाले हैं। जहां सलमान खान भी उनका साथ देंगे। ऐसे में जब दोनों खान बिग बॉस के मंच पर साथ नजर आएंगे तो शो का मजा दोगुना होना लाजिमी है। इससे पहले भी शाहरुख अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस शो का हिस्सा बन चुके हैं।
Pathaan Trailer: क्या 'पठान' के ट्रेलर में शाहरुख संग नजर आएंगे सलमान? फिल्म मेकर्स ने बढ़ाया सस्पेंस
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर कई जगह विवाद शुरू हो गया था। फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर खूब बवाल मचा था। इसे हटाने और फिल्म को बायकॉट करने की मांग की गई थी। वहीं, फिल्म के दूसरे गाने 'झूमे जो पठान' को लेकर भी विरोध हुआ था। इस गाने पर पाकिस्तानी सिंगर ने अपने गाने को कॉपी करने का आरोप लगाया था। अब इस सबके बीच कल 'पठान' का ट्रेलर जारी होने वाला है।
Urvashi Rautela: फटे हुए स्टॉकिंग्स पहन ट्रोल हुईं उर्वशी, खूबसूरत दिखने के चक्कर में महंगा पड़ गया लुक
बता दें कि 'पठान' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। ऐसे में ही खबरें आ रही हैं कि 'पठान' का प्रमोशन बिग बॉस 16 से शुरू होगा। वहीं, 'पठान' के बाद शाहरुख खान 'जवान' और 'डंकी' में नजर आएंगे।
Bollywood Films: खूब मजेदार हैं इन फिल्मों के टाइटल, रियल लाइफ से होते हैं रिलेट