सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor Make Fun of Cocktail 2 Movie Actress Kirti Sanon And Rashmika Mandanna

शाहिद कपूर ने क्यों उड़ाया कृति सेनन और रश्मिका मंदाना का मजाक? फैंस भी अभिनेता की हरकत देखकर हुए हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 17 Jun 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Shahid Kapoor Viral Video: इन दिनों शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का प्रमोशन कर रहे हैं। एक प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर ने अपनी दोनों एक्ट्रेस का स्टेज पर ही मजाक बनाया। आखिर शाहिद ने ऐसा क्यों किया? यहां जानिए।

Shahid Kapoor Make Fun of Cocktail 2 Movie Actress Kirti Sanon And Rashmika Mandanna
फिल्म 'कॉकटेल 2' के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार

‘कॉकटेल 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हाेगी, यह एक रोमांटिक, ड्रामा फिल्म है। इसमें प्यार को अलग अंदाज में दिखाया जाएगा। इस फिल्म को लेकर इन दिनों शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे ही एक प्रमोशनल इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति का किसी बात को लेकर मजाक बना रहे हैं। 

कृति और रश्मिका की नकल करते दिखे शाहिद कपूर

वायरल वीडियो में मीडिया और पैपराजी के साथ सामने कृति से हाथों से दिल का साइन बनाया। कुछ ऐसा ही रश्मिका मंदाना ने भी किया। जब शाहिद कपूर स्टेज पर आए तो उन्होंने नखरीले अंदाज में कृति और रश्मिका की तरह ही हाथों से दिल बनाया और इसके बाद खूब हंसे। यह देखकर रश्मिका और कृति भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 


View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


विज्ञापन
विज्ञापन

Shahid Kapoor Make Fun of Cocktail 2 Movie Actress Kirti Sanon And Rashmika Mandanna
फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

फिल्म का गाना ‘बंधु 2.0’ भी रिलीज हुआ

बुधवार को ही ‘कॉकटेल 2’ का गाना 'बंधु 2.0' भी रिलीज हुआ। इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नाचते हुए, थिरकते हुए दिख रहे हैं। यह गाना ‘कॉकटेल’ के गाने ‘तुम्ही हो बंधु…’ को एक ट्रिब्यूट है। नए गाने में कृति और रश्मिका का लुक भी फैंस को पसंद आया है। 


कब रिलीज होगी फिल्म ‘कॉकटेल 2’?
होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के अलावा डिंपल कपाडिया, रोहित सराफ और इशिता दत्ता भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि  होमी ने ही ‘कॉकटेल’ का निर्देशन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed