शाहिद कपूर ने 'कॉकटेल 2' के सेट से शेयर की BTS तस्वीरें, मस्ती करते नजर आए एक्टर्स; फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
Cocktail 2: एक्टर शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले शाहिद ने शूटिंग से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना पहली बार कृति सेनन और शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म 'कॉकटेल 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले शाहिद कपूर ने 'कॉकटेल 2' की कुछ बीटीएस तस्वीरों को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
शाहिद ने शेयर की बीटीएस तस्वीरें
एक्टर शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में एक फोटो कॉकटेल 2 की शूटिंग के दौरान की दिखाई दी। इस फोटो को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन लिखा- ‘व्हाट ए फन।’ इसके अलावा भी उन्होंने कुछ और फिल्म से जुड़ी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी नजर आईं।
शूटिंग के बीच का वीडियो किया शेयर
इसके अलावा शाहिद ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट शूटिंग के बीच के समय में इंजॉए करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इससे पहले हाल ही में फिल्म का गाना माशूका रिलीज हुआ था, जिसमें शाहिद और कृति बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रहे थे।
कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'?
अब शाहिद की इंस्टाग्राम स्टोरी और फिल्म के गानों के बाद इसके रिलीज को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर और परिवार ने मनाया पंकज कपूर का जन्मदिन, बेटी ने साझा की अनदेखी तस्वीरें; लिखा- ‘सबसे अच्छे पापा…’
फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 2012 में आई ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी अहम किरदार में नजर आए थे।