फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan Congratulate Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani fame Karan Johar for complete 25 years as filmmaker

Karan Johar: फिल्म निर्देशक के रूप में करण ने बॉलीवुड में किए 25 साल पूरे, शाहरुख ने भावुक नोट लिखकर दी बधाई

Tue, 20 Jun 2023 01:12 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 20 Jun 2023 01:12 PM IST
सार

फिल्म का टीजर लॉन्च हो चुका है और इसे देखते हुए बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने फिल्म निर्माता के रूप में 25 साल पूरे करने पर करण के लिए एक खूबसूरत नोट लिखा है।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Congratulate Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani fame Karan Johar for complete 25 years as filmmaker
करण जौहर और शाहरुख खान - फोटो : filmmonkey.com

विस्तार

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक करण जौहर सात साल बाद फिल्म ‘रॉकी और रानी के प्रेम कहानी’ से निर्देशक की कुर्सी पर वापस लौटे हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर उनकी यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर लॉन्च हो चुका है और इसे देखते हुए बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने फिल्म निर्माता के रूप में 25 साल पूरे करने पर करण के लिए एक खूबसूरत नोट लिखा है। करण जौहर ने बतौर निर्देशक 25 साल पूरे किए हैं। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन

करण जौहर ने बतौर निर्देशक इंडस्ट्री में पूरे किए 25 साल
हाल ही में, करण जौहर की आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर लॉन्च हुआ है। टीजर के लॉन्च होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि करण को भी आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर शाहरुख ने अपने दोस्त करण के लिए एक बहुत ही भावुक नोट लिखा है और साथ ही निर्देशक की फिल्म के टीजर की तारीफ भी की है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख ने करण के लिए लिखा भावुक नोट
शाहरुख खान ने ही आधिकारिक रूप से रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। शाहरुख ने लिखा, ‘वाह करण, एक फिल्म निर्माता के रूप में तुम्हें 25 साल हो गए हैं। तुम एक लंबा सफर तय कर चुके हो बेबी! तुम्हारे पिता और मेरे दोस्त टॉम अंकल इसे ऊपर से देख रहे होंगे। वह बेहद खुश होंगे और तुम पर गर्व महसूस कर रहे होंगे। मैंने तुम्हें हमेशा ज्यादा से ज्यादा फिल्में बनाने के लिए प्रेरित किया है क्योंकि एक तुम ही हो, जो अपनी फिल्मों के माध्यम से लोगों के दिलों में प्यार को जगा सकते हो और उन्हें प्यार करने पर मजबूर कर सकते हो।’ 

Suniel Shetty: लग्जरी जिंदगी से दूर रहते हैं सुनील शेट्टी, बोले- सुपरस्टार होने के बावजूद जमीन से जुड़ा हूं

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
शाहरुख के इस प्यारे नोट पर करण ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘भाई आई लव यू। अभी और हमेशा के लिए।’आपको बता दें कि करण 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ आलिया और रणवीर की जोड़ी को एक बार फिर स्क्रीन पर लाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed