क्या सितारों के बॉडीगार्ड्स को मिलती है लाखों में सैलरी? शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने खोला राज; कही ये बात
Salary Of Bodyguard's Of Celebrities: हम अक्सर ये सोचते हैं कि सेलिब्रिटीज के बॉडीगार्ड्स को लाखों या करोड़ों में सैलरी मिलती होगी, लेकिन शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने हाल ही में खुलासा किया है कि सेलिब्रिटीज के बॉडीगार्ड्स को कितनी सैलरी मिलती है।
विस्तार
शाहरुख खान के साथ काम कर चुके एक पूर्व सिक्योरिटी स्टाफ मेंबर ने हाल ही में खुलासा किया है कि सेलिब्रिटी बॉडीगार्ड्स की सैलरी को लेकर जो बड़ी-बड़ी बातें कही जाती हैं, वो पूरी तरह सही नहीं हैं।
उनका ये बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि बॉडीगार्ड्स को सालाना 2-2.5 करोड़ रुपये मिलने वाली खबरें गलत हैं। तो असल में बॉडीगार्ड्स को कितनी सैलरी मिलती है? आइए जानते हैं।
असल सैलरी उतनी ज्यादा नहीं होती
हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में यासीन खान ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा, ‘ऐसा नहीं होता।’ उन्होंने बताया कि ज्यादातर बॉडीगार्ड्स को हर महीने फिक्स सैलरी मिलती है। कुछ मामलों में फिल्म शूट के दौरान उन्हें थोड़ा एक्स्ट्रा पैसा मिल सकता है, लेकिन ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता।
यासीन के मुताबिक, असल सैलरी उतनी ज्यादा नहीं होती जितनी सोशल मीडिया या खबरों में बताई जाती है। उन्होंने कहा कि अनुभवी सिक्योरिटी स्टाफ भी आमतौर पर करीब 1 लाख रुपये महीने कमाते हैं, जो उनके काम और अनुभव पर निर्भर करता है।
शेरा और रवि सिंह जैसे जाने-माने नामों का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया, ‘कौन देता है 10 लाख रुपये महीना?’
पेमेंट कैसे होती है?
यासीन ने आगे बताया कि बॉडीगार्ड्स आमतौर पर कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं और उन्हें हर महीने तय सैलरी मिलती है। उन्होंने ये भी कहा कि पहले उन्होंने फिल्म शूट के दौरान सही कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम लागू करवाने की कोशिश की थी, जो बाद में इंडस्ट्री में धीरे-धीरे आम हो गया।
यासीन ने ये भी कहा कि बॉडीगार्ड्स का काम बहुत अहम होता है, लेकिन उन्हें अक्सर ज्यादा ध्यान नहीं मिलता। उनका काम तब ही चर्चा में आता है जब कुछ गड़बड़ हो जाती है।

कमेंट
कमेंट X