सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan Hugs Sourav Ganguli During Ipl Match Internet Cannot Get Over The Moment

‘जब प्रिंस ऑफ बंगाल की मुलाकात किंग से हुई’, IPL में शाहरुख खान से मिले सौरभ गांगुली; वीडियो ने मचाई तबाही

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 07 Apr 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Shah Rukh Khan: 6 अप्रैल की शाम पंजाब किंग्स और कॉलकाता नाइट राइडर्स मैच हुआ। इस बीच बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी अपनी टीम को चीयर करने पहुंचे। उनके साथ पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली भी नजर आए। 

Shahrukh Khan Hugs Sourav Ganguli During Ipl Match Internet Cannot Get Over The Moment
शाहरुख खान और सौरभ गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कोलकाता में खेले जाने वाले आइपीएल मैच में भले ही बारिश ने खेल बिगाड़ दिया हो, लेकिन फैंस के लिए एक खास पल जरूर बन गया। कॉलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, लेकिन असली चर्चा किसी और वजह से हुई।

Trending Videos


शाहरुख और सौरभ की मुलाकात 
सोमवार को शाहरुख खान अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए ईडन गार्डन्स पहुंचे थे। उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आईं। हालांकि गीले मैदान के कारण मैच नहीं हो सका, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के बाद शाहरुख की मुलाकात पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली से हुई। दोनों की ये मुलाकात काफी खास रही। वीडियो में देखा गया कि दोनों पहले बातचीत करते हैं और फिर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। इस प्यारे मोमेंट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

फैंस ने बरसाया प्यार 
इस वीडियो को केकेआर के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया, जिसमें कैप्शन था – ‘जब किंग की मुलाकात प्रिंस ऑफ बंगाल से हो।’ फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ‘दादा को केकेआर का कोच बना दो।’ वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘अपनी-अपनी फील्ड के दिग्गज।’ इस दौरान घायल खिलाड़ी हर्षित राणा और शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी भी वहां मौजूद थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म को सिद्धार्त आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

खबरों के मुताबिक अनिल कपूर और रानी मुखर्जी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह एक एक्शन फिल्म है, जो 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed