सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख का कैमियो भी है। इसको लेकर सलमान और किंग खान के फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना बना हुआ है। इस बीच टाइगर 3 में शाहरुख खान के कैमियो सीन को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है।
Shahrukh Khan: टाइगर 3 के लिए खुद को तैयार कर रहे शाहरुख खान, नया हेयरस्टाइल देख फैंस को आई पठान की याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठान यानि शाहरुख खान को हाल ही में गौरी खान के बुक लॉन्च कार्यक्रम में देखा गया, जहां किंग खान एक बार फिर लंबे बालों में नजर आए। इस इवेंट में शाहरुख खान पोनी टेल बनाकर पहुंचे थे। जिसे देखकर माना जा रहा है कि शाहरुख खान सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में लंबे बालों वाले लुक में नजर आएंगे। यानि किंग खान पठान वाले लुक में ही टाइगर 3 में कैमियो करेंगे, जिसकी तैयारी शाहरुख खान ने अभी से कर दी है। वहीं टाइगर वर्सेज पठान में भी शाहरुख लंबे बालों में दिख सकते हैं।
शाहरुख खान का लॉन्ग हेयर लुक पठान में खूब चला था। और साथ ही शाहरुख का एक्शन अवतार और उस पर लंबे बाल दर्शकों के होश उड़ाने के लिए काफी था। अब किंग खान एक बार फिर अपने हिट लुक को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। शाहरुख ने अपने बालों को बढ़ाना शुरू कर दिया है। अभी यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख लंबे बालों में दिखेंगे। टाइगर 3 में शाहरुख का एक्शन पैक सीक्वेंस होने वाला है, जिसकी तैयारी इन दिनों जोरों से चल रही है।
यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के लिए मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर? जानें क्या है इसके पीछे का सच
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाइगर 3 में शाहरुख खान और सलमान का सिन पठान से कहीं ज्यादा शानदार होने वाला है, जिसे देखकर फैन्स रोमांचित हो उठेंगे। टाइगर 3 में शाहरुख सलमान खान को बचाते हुए नजर आएंगे। जाहिर सी बात है बड़े पर्दे पर डॉन खांस के बीच एक जबरदस्त एक्शन और फाइट देखने को मिलेगी जो दर्शकों में एक अलग उत्साह भर देगा।
यह भी पढ़ें: मृणाल भी दिखेंगी कान के रेड कारपेट पर, बोलीं, सिनेमा के दिग्गजों से मिलने का बेहतरीन मौका
बता दें कि अभिनेता शाहरुख के लंबे बालों वाले लुक से उनका लकी कनेक्शन जुड़ा हुआ है। फिल्म ‘डॉन 2’ में किंग खान का लॉन्ग हेयर लुक हिट रहा था। इसके बाद हैप्पी न्यू ईयर में भी शाहरुख लंबे बालों में नजर आए थे। इस फिल्म में किंग खान का पोनी टेल लुक फैंस को काफी पसंद आया था। वहीं, पठान की सफलता के बाद किंग खान सातवें आसमान पर हैं। टाइगर 3 की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख की फिल्म जवान और डंकी भी इसी साल रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: पत्रकार की भूमिका निभाकर उत्साहित दिखे राजपाल, बोले, फिल्म ‘कटहल’ मुझे धोखे से मिल गई