फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के लिए मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर? जानें क्या है इसके पीछे का सच

Tue, 16 May 2023 10:21 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 16 May 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
hrithik roshan buys house for saba azad in mumbai of rupees 50 crore reports
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : Instagram

ऋतिक रोशन पिछले काफी समय से सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को अक्सर पब्लिक प्लेस पर एकसाथ स्पॉट किया जाता है। दोनों को नीता और मुकेश अंबानी के कल्चरल इवेंट में भी साथ स्पॉट किया  गया था। अब अपने स्टाइलिश लुक के चलते सुर्खियों में बने रहने वाले ऋतिक रोशन एकबार फिर से चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता को लेकर ऐसी खबरें हैं कि उन्होंने सबा के लिए मुंबई में 50 करोड़ का आशियाना खरीदा है। 

hrithik roshan buys house for saba azad in mumbai of rupees 50 crore reports
ऋतिक रोशन- सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक और सबा का रिश्ता पिछले काफी कम वक्त में मजबूत हो गया है। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर ही साथ ने नजर आते रहते हैं। ऋतिक और सबा कभी घूमते हुए तो कभी पब्लिकली किस करते हुए भी दिख जाते हैं। हालांकि अपने अफेयर की खबरों को दोनों ने कभी भी ऑफिशियल नहीं किया है। अब एक इंस्टाग्राम पेज पर यह खबर वायरल हो रही है कि ऋतिक ने सबा के साथ रहने के लिए 50 करोड़ का मुंबई में घर खरीदा है। 


इसे भी पढ़ें- Rajpal Yadav: पत्रकार की भूमिका निभाकर उत्साहित दिखे राजपाल, बोले, फिल्म ‘कटहल’ मुझे धोखे से मिल गई
 
hrithik roshan buys house for saba azad in mumbai of rupees 50 crore reports
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि इससे पहले भी ऋतिक के सबा के लिए घर खरीदने की खबरें सामने आ चुकी हैं। जिसमें कहा गया था कि ऋतिक और सबा एकसाथ रहने के लिए शिफ्ट हो गए हैं। उस वक्त कहा जा रहा था कि ऋतिक ने सबा को 100 करोड़ का घर गिफ्ट किया था, जिसमें तीन फ्लोर हैं और वह जुहू-वर्सोवा रोड पर स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan buys house for saba azad in mumbai of rupees 50 crore reports
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद ऋतिक रोशन इन खबरों का खंडन भी किया था। उन्होंने कहा था कि, 'यह सब झूठ है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। माना कि एक पब्लिक फिगर होने के नाते मैं चर्चा का विषय रहूंगा, लेकिन अच्छा ये होगा कि हम गलत खबरों से दूरी बनाए रखें।' बता दें कि ऋतिक और सबा अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर ट्रोल भी होते रहे हैं। 

विज्ञापन
hrithik roshan buys house for saba azad in mumbai of rupees 50 crore reports
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें ऋतिक रोशन बहुत जल्द फाइटर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आखिरी बार अभिनेता को सैफ अली खान के साथ विक्रम वेधा में देखा गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed