फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान के इस करीबी का हुआ निधन, लिखा- 'तुम बहुत याद आओगे मेरे दोस्त'

Sat, 16 May 2020 01:57 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 16 May 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Mourns over the demise of the initial member of the red chillies Entertainment
शाहरुख खान के दोस्त अभिजीत का निधन - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस इन दिनों देशभर में अपना कहर बरपा रहा है। लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में कैद हैं। मुंबई, कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए एक बुरी खबर आई है। उनके करीबी और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के एक बहुत अहम सदस्य का  निधन हो गया है। 

Shahrukh Khan Mourns over the demise of the initial member of the red chillies Entertainment
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट - फोटो : Social Media

शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बहुत खास सदस्य अभिजीत का निधन हो गया है। अभिजीत शाहरुख खान के साथ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की शुरुआत से जुड़े थे। रेड चिलीज के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए किए गए ट्वीट में लिखा है, 'रेड चिलीज परिवार के पहले टीम के सदस्यों में से एक अभिजीत की मृत्यु ने हमारे दिलों में गहरा शोक दिया है। हम उनके और उनके आस-पास होने की मौजूदगी को याद करेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।'

 

Shahrukh Khan Mourns over the demise of the initial member of the red chillies Entertainment
शाहरुख खान का ट्वीट - फोटो : Twitter

अभिजीत के निधन से शाहरुख खान भी दुखी हैं। उन्होंने दुख जताते हुए एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'हम सभी ने ड्रीम्ज अनलिमिटेड के साथ फिल्में बनाने की यात्रा शुरू की। अभिजीत मेरा सबसे अच्छा सहयोगी था। हमने कुछ अच्छा किया, और कुछ गलत.. लेकिन हमेशा हम आगे बढ़ें। वो टीम का मजबूत सदस्य था। तुम बहुत याद आओगे मेरे दोस्त।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Mourns over the demise of the initial member of the red chillies Entertainment
शाहरुख खान - फोटो : Social Media

कोरोना से जंग में मदद कर रहे हैं शाहरुख
शाहरुख खान शुरुआत से ही कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग में देश की जनता की खुलकर मदद कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने लोगों से भी कोविड 19 के खिलाफ जंग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की थी। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan Mourns over the demise of the initial member of the red chillies Entertainment
शाहरुख खान - फोटो : Social Media

शाहरुख खान ने अपने फाउंडेशन मीर के जरिए लोगों से मदद की अपील की थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, 'आइए, कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे बहादुर स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सा टीमों का व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) में योगदान करके समर्थन करते हैं। थोड़ी सी मदद एक बड़ा काम कर सकती है।'

दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने बढ़ाया कदम, इस काम के जरिए जुटा रही हैं पैसा


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed