मोहित सूरी के इस फैसले के शाहरुख खान भी हो गए मुरीद; 'सैयारा' के निर्देशक की तारीफ में किंग खान ने कही ये बात
SRK Praised Mohit Suri: बीते वर्ष आई फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। निर्देशक के एक फैसले के शाहरुख खान भी मुरीद हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' से अहान पांडे ने डेब्यू किया। उनके अपोजिट अनीत पड्डा नजर आई। इस फिल्म के गाने खूब पसंद किए गए। साथ ही यह रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने अहान और अनीत को भी खूब लोकप्रियता दी। मगर, फिल्म की रिलीज के बाद भी मेकर्स ने इन दोनों सितारों को लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला लिया था। यह रणनीति कामयाब भी रही। शाहरुख खान ने भी इसकी तारीफ की।
प्रमोशन से क्यों दूर रहे अहान और अनीत?
फिल्म 'सैयारा' की रिलीज के बाद भी इसके मेकर्स ने अहान पांडे और अनीत पड्डा को लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला लिया था। यह रणनीति काफी कामयाब रही, क्योंकि अहान और अनीता को लेकर दर्शकों में जो उत्सुकता थी, उसकी वजह से ज्यादा से ज्यादा लोग सिनेमाघरों तक पहुंचे। मेकर्स ने फिल्म की कहानी और म्यूजिक के प्रमोशन पर ज्यादा फोकस किया। डायरेक्टर मोहित सूरी ने हाल ही में बताया कि शाहरुख खान ने उनकी टीम के अनोखे प्रमोशनल तरीके की खूब तारीफ की।
सिद्धार्थ आनंद की पार्टी में शाहरुख ने की तारीफ
मोहित सूरी ने वैराइटी इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि नए कलाकारों ने कुछ एक्टिविटीज में हिस्सा लिया, लेकिन वे इंटरव्यू और मार्केटिंग कैंपेन के आम दौर से दूर रहे। उन्होंने बताया, 'वे अपना काम कर रहे थे, लेकिन रेगुलर इंटरव्यू, मार्केटिंग और दूसरी चीजों से दूर थे। यह कोई पीआर स्टंट नहीं था'। मोहित ने आगे कहा, 'शाहरुख खान जब सिद्धार्थ आनंद की दिवाली पार्टी में मुझसे मिले, तो उन्होंने कहा कि यह हमने सबसे अच्छा काम किया है'।
मोहित बोले- 'हमारे पास बड़े सितारे नहीं थे'
निर्देशक ने आगे कहा, ' हमारे पास क्योंकि बड़े स्टार्स नहीं थे, इसलिए हमने बेहतरीन म्यूजिक बनाने पर ध्यान दिया। हमने म्यूजिक के प्रमोशन में ज्यादा समय लगाया। हमने इंटरव्यू के जरिए या एक्टर्स को बाहर भेजकर इसका प्रमोशन नहीं किया, जैसा कि आमतौर पर सब करते हैं। इसका हमें पूरा फायदा मिला। यह सब बहुत ही असली और सच्चा लगा'।

कमेंट
कमेंट X