सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan response on the academy sharing his om shanti om speech video

शाहरुख ने ऑस्कर टीम को क्यों कहा शुक्रिया? लिखा- ‘अब वाकई किंग जैसा महसूस कर रहा हूं’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 17 Apr 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Shahrukh Khan Thanks To Oscars: सुपरस्टार शाहरुख ने ऑस्कर को कहा थैंक्यू और खुद को बताया ‘किंग ऑफ वर्ल्ड’। जानें क्या है पूरा मामला…

Shahrukh Khan response on the academy sharing his om shanti om speech video
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख खान सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सुपरस्टार हैं। यही कारण है कि शाहरुख की फैन फॉलोइंग भी ऑल ओवर वर्ल्ड है। यहां तक कि ऑस्कर भी शाहरुख के स्टारडम का लोहा मानता है। यही कारण है कि अब शाहरुख ने भी एकेडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर को थैंक्यू बोला है और खुद को पूरी दुनिया का बादशाह बताया है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?

Trending Videos

शाहरुख ने ऑस्कर को बोला थैंक्यू
ऑस्कर ने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' का एक वायरल वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा किया था। ये वीडियो शाहरुख के फेमस 'इतनी शिद्दत से...' वाले डायलॉग की एक क्लिप है। जिसमें शाहरुख अवॉर्ड जीतने के बाद सफलता और किस्मत के बारे में बात करते हैं। ऑस्कर के ये वीडियो शेयर करने के एक दिन बाद अब शाहरुख ने ऑस्कर को थैंक्यू बोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख ने इस वीडियो का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। इसके साथ ही किंग खान ने लिखा, ‘ओम की स्पीच के साथ मुझे पुरानी यादों में वापस ले जाने के लिए एकेडमी का धन्यवाद। अब मुझे सचमुच महसूस हो रहा है कि मैं दुनिया का बादशाह (किंग ऑफ वर्ल्ड) हूं।’ इसके साथ ही शाहरुख ने मजाकिया लहजे में ‘हाहाहा’ भी लिखा है।



ऑस्कर ने शेयर किया शाहरुख का फेमस डायलॉग
दरअसल, 16 अप्रैल गुरुवार को ऑस्कर एकेडमी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान की 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का आइकॉनिक डायलॉग का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में शाहरुख फिल्म में अवॉर्ड जीतने के बाद लोकप्रिय डायलॉग बोलते हैं।

इसमें वो कहते हैं, ‘इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है कि हर जर्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की साजिश की है। कहते हैं अगर किसी चीज को पूरी शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Academy (@theacademy)




इस फेमस डायलॉग को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए एकेडमी ने कैप्शन में लिखा,  ‘किस्मत के बारे में एक बात… ये चूकती नहीं है।’ ऑस्कर द्वारा शाहरुख की ये क्लिप शेयर करने के बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और चर्चा का विषय बन गई।

 

Shahrukh Khan response on the academy sharing his om shanti om speech video
'ओम शांति ओम' - फोटो : सोशल मीडिया
फराह खान ने किया था निर्देशन
फराह खान द्वारा निर्देशित 'ओम शांति ओम' साल 2007 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसमें रोमांस, पुनर्जन्म और कॉमेडी का मिश्रण देखने को मिला था। इसी फिल्म से दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के साथ अर्जुन रामपाल, किरण खेर और श्रेयस तलपड़े भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
 

Shahrukh Khan response on the academy sharing his om shanti om speech video
शाहरुख खान किंग फिल्म में - फोटो : सोशल मीडिया
‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अब अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह एक एक्शन फिल्म है। इसमें शाहरुख खान के अलावा एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी, जिसमें दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, रानी मुखर्जी और राघव जुयाल जैसे कलाकारों के भी नाम शामिल हैं। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed