SRK on protest: सलमान के खिलाफ बोले शाहरुख? छात्रों से कहा- 'हटने की जरूरत नहीं, डटे रहो'; देखें वायरल पोस्ट
Shah Rukh Khan: दावा किया जा रहा है कि सलमान खान के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया है। दावा यह भी है कि उन्होंने छात्रों से डटे रहने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब दावा किया जा रहा है कि सलमान के इसी ट्वीट पर जवाब देते हुए शाहरुख खान ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों से प्रदर्शन पर डटे रहने की अपील की है।
वायरल हो रही पोस्ट में लिखा है, 'जब लड़ाई हमारे अधिकारों के लिए हो, तो चुप रहना समझदारी नहीं है। बल्कि शांति से डटे रहना ही समझदारी है। जब तक भरोसा फिर से कायम न हो जाए, तब तक रुकें नहीं। यह लड़ाई कभी भी अतीत या वर्तमान के बारे में नहीं थी। यह भविष्य को सुरक्षित रखने के बारे में है। दोस्तों, किसी कीमत पर रुकना नहीं है।'
When the fight is for our rights, silence isn’t maturity….peaceful persistence is.
— Shah Rukh Khan (@iamm_srk) July 23, 2026
Don’t stop until trust is restored. This was never about the past or the present; it’s about protecting the future
Guys and girls….Don’t settle for nothing https://t.co/mZoZqQV0f8
वायरल हो रहे ट्वीट की सत्यता जानने के लिए जब हम शाहरुख खान के आधिकारिक एक्स हैंडल पर गए, तो वहां पर इस तरह कोई ट्वीट नजर नहीं आया। गौर से देखे पर पता चला कि यह शाहरुख खान का ट्वीट ही नहीं है। बल्कि यह हूबहू शाहरुख की डीपी और लगभग वैसा ही यूजरनेम इस्तेमाल कर रहे है फैन का पेज है।
आपको बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' में बिजी हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी।
सलमान खान का वर्क फ्रंट
सलमान खान अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म गलवान घाटी की घटना पर आधारित है। इसमें उनके साथ चिंत्रांगदा सिंह होंगी। इसके निर्देशक अपूर्व लखिया है। उम्मीद है कि यह फिल्म अगले साल शुरुआत में रिलीज होगी।