बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर खबरों की सुर्खियों में हैं। बीते दिन इस फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ, जो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर वैसे तो ढेर सारे रील्स बन रहे हैं, लेकिन जो काम श्रद्धा कपूर के पिता और दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर ने किया, वह लोगों को बेहद पसंद आया।
Shakti Kapoor: श्रद्धा के गाने पर शक्ति कपूर ने लगाया जबरदस्त 'ठुमका', अभिनेता के अंदाज पर छूटी लोगों की हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर पापा शक्ति कपूर संग एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शक्ति कपूर अपनी बेटी के गाने पर जोरदार ठुमका लगाते नजर आए। शक्ति कपूर के 'ठुमके' वाले वीडियो में श्रद्धा पूछती हैं, 'बापू, ठुमका लगा रहे हो?' इस पर एक्टर कहते हैं, 'ठुमका लगाया नहीं जाता, मारा जाता है।' फिर वो बोलते हैं, मारो ठुमका। इसके बाद श्रद्धा भी खुशी से चिल्लाती हैं, मारो ठुमका। इस क्लिप को शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा- हैशटैग मारो ठुमका, जिसके अच्छे ठुमके होंगे, उसको वह स्टोरी पर लगाएंगी।
यह भी पढ़ें: 'शहजादा' को नहीं मिल रहे दर्शक, छठवें दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट जारी
इस वीडियो के वायरल होते ही एक्टर्स से लेकर फैंस तक, सबके दमदार रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। इस वीडियो पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दिग्गज'। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा, 'जिस तरह से यह बापू कह रहा है, वह बहुत प्यारा है। एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'पहले प्रॉमिस करो स्टोरी पर डालेगी, तभी मारेंगे ठुमका।' एक अन्य फैन ने शक्ति कपूर की तारीफ करते हुए लिखा, 'मिस्टर कपूर को देखते हुए बड़ा हुआ हूं, क्या लीजेंड हैं।'
यह भी पढ़ें: स्वरा की शादी पर महंत राजू दास का विवादित बयान, बोले- जिस कौम में रिश्ता जोड़ा, वहां...
तू झूठी मैं मक्कार फिल्म के 'शो मी द ठुमका गाना' रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है। दोनों स्टार्स ने इस गाने पर जबरदस्त डांस किया है। इस गाने को सुनिधि चौहान और शाश्वत सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रीतम ने दिया है।
यह भी पढ़ें: अमीरात एयरलाइन की इस हरकत पर भड़कीं TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती, ट्वीट कर कही यह बात
यह भी पढ़े: आदिपुरुष को ट्रोल करने पर फिल्म के एडिटर आशीष म्हात्रे का बड़ा बयान, बोले- 90 सेकंड के टीजर से...