फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shamita Shetty Spoke On The Comparison With Her Sister And Bollywood Actress Shilpa Shetty

Shamita Shetty: ‘दो लोगों की तुलना करना बेवकूफी है’, बहन शिल्पा शेट्टी से होने वाले कंपैरिजन पर बोलीं शमिता

Thu, 28 Aug 2025 05:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 28 Aug 2025 05:37 PM IST
सार

शमिता शेट्टी भी बड़ी बहन शिल्पा की राह पर चलते हुए एक्टिंग फील्ड में आईं। शुरुआत से ही उनका कंपैरिजन अपनी बहन से होता रहा है। इस बात को वह किस तरह से देखती हैं? क्या शमिता को यह कंपैरिजन खराब लगता है? 

विज्ञापन
Shamita Shetty Spoke On The Comparison With Her Sister And Bollywood Actress Shilpa Shetty
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

बॉलीवुड में कई भाई-बहन या बहनें हैं, जिन्होंने एक्टिंग की फील्ड को चुना है। लेकिन एक का करियर बुलंदियों पर पहुंचा तो दूसरे को उतनी सफलता नहीं मिली। शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी का करियर ग्राफ भी कुछ ऐसा है। शमिता को बड़ी बहन शिल्पा जैसा फेम नहीं मिला है। साथ ही उनका कंपैरिजन भी बड़ी बहन से बहुत किया जाता है। हाल ही में इस मुद्दे को लेकर शमिता शेट्टी खुलकर बोली हैं। 

विज्ञापन


बहुत समय तक उलझन में रहीं शमिता 
पिंकविला से की गई हालिया बातचीत में शमिता बताती हैं कि वह कैसे बहन शिल्पा शेट्टी से होने वाले कंपैरिजन से निपटती हैं? वह कहती हैं, ‘मेरी बहन बहुत सीधी-सादी हैं बिल्कुल गाय जैसी, वहीं मैं बचकानी हकरतें करने वाली लड़की हूं। अपने बारे में जानना, खुद को एक्सप्लोर करना आसान नहीं है। यह सब अनुभव से हासिल होता है। शुरुआत में कुछ चीजों का लेकर लगता है कि यह मेरे लिए अच्छा नहीं है या यह मेरे लिए सही नहीं है। एक उथल-पुथल मन में पैदा होती है। हमको पता ही नहीं होता कि क्या बनना चाहिए?’ शमिता बचपन में इसी उलझन में रहीं। अब ऐसी कंडीशन नहीं है। वह अपने दम पर आगे बढ़ी हैं, उनमें कॉन्फिडेंस है। वह जो बनना चाहती हैं, उसे लेकर बिल्कुल क्लीयर हैं, इसलिए अब कंपैरिजन से कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन


शमिता बोलीं- हर पर्सनालिटी अलग होती है
शमिता शेट्टी आगे कहती हैं, ‘हर पर्सनालिटी अलग होती है। यह सिर्फ भाई-बहनों की बात नहीं है। एक ही घर में दो लोग बिल्कुल अपोजिट हो सकते हैं। शिल्पा और मेरे साथ भी यही है। हमारी अपनी-अपनी खूबियां हैं।’ शमिता शेट्टी का मानना है कि दो लोगों की तुलना करना बेवकूफी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Shilpa Shetty: इस बार शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के घर नहीं होगा गणपति सेलिब्रेशन, अभिनेत्री ने बताई वजह 

शमिता शेट्टी का करियर फ्रंट
हाल ही में शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी को कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर साथ देखा गया, जहां उन्होंने अपने बचपन से जुड़ी बातें साझा कीं। साल 2023 में शमिता एक फिल्म ‘टेनेंट’ में नजर आईं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed