सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sheezan Khan: तुनिशा के निधन के बाद शीजान ने प्यार के लिए लिखी कविता, लिखा- 'इश्क में मरना अच्छा नहीं लगता...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 13 Apr 2023 09:56 AM IST
विज्ञापन
Sheezan Khan Pens a heartfelt poem on love and being strong months after tunisha sharma death case
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शीजान खान जेल से रिहा होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन पर उनकी को-स्टार व एक्स गर्लफ्रेंड तुनिषा शर्मा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था। महीनों तक जेल में बंद रहने के बाद वह पिछले महीने ही जेल से रिहा हुए. इस बीच वह सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली फोटोज या फिर कविताओं के जरिए अपने दिल की बात शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने ‘इश्क’ पर एक पोस्ट शेयर किया है।

Trending Videos
Sheezan Khan Pens a heartfelt poem on love and being strong months after tunisha sharma death case
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शीजान खान ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में प्यार पर एक नोट लिखा, जो तुनिषा की ओर इशारा करता है। शीजान ने लिखा, “इश्क में मरना अच्छा नहीं लगता है... इश्क में जीना है तो बात करो... जमाने से डरना, दूर जाना, टूट जाना इश्क में... हिम्मत हारना अच्छा नहीं लगता... हिम्मत बनना है तो बात करो... हाथ थामो एक बार... नजर मिलाओ तो हमसे... नाराजगी मिटानी है तो बात करो'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sheezan M Khan BABA (@sheezan9)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sheezan Khan Pens a heartfelt poem on love and being strong months after tunisha sharma death case
तुनीशा शर्मा और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले शीजान खान ने तुनिषा संग अपनी पुरानी यादें शेयर की थी और उन्हें परी कहा था। वीडियो शेयर करते हुए शीजान ने कैप्शन में लिखा था, 'एक परी उतरी फलक से शफ़क़ की लाली लिए, कहकशा ज़ैसी उसकी आंखें गजब की अदाएं लिए, खुदको देखा भी नहीं खुदको पहचाना भी नहीं, तकब्बुर होता हैं क्या यह उसने जाना ही नहीं, हवा की तरहा आयी वोह पर हवा कही ठहरती नहीं। क्या तूफान थे उसने सीने में दबाए यह बात वोह किसी से कहती नहीं, थम गया तूफ़ान अचानक अजब सी खामोशी छायी है'।

Sheezan Khan Pens a heartfelt poem on love and being strong months after tunisha sharma death case
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

शीजान ने आगे लिखा था, 'बिखरे कुछ टुकड़ों में हमने सिर्फ उदासी पायी है, दिल अचानक से है भारी आंखें भी भर आईं है। उसके हमारे दरमियान अब सदियो की तन्हाई है, शफक को लाली देके वापिस फलक पे वह यूं चली गई। कहकशा में घर बनाया उसने और वही पर रह गई सिर्फ मेरी टुन्नी (तुनिशा) के लिए'।

यह भी पढ़ें: हॉरर यूनिवर्स से जुड़ा 'भेड़िया 2' का नाम, 'स्त्री 2' इस दिन अपने मकसद को देगी अंजाम

विज्ञापन
Sheezan Khan Pens a heartfelt poem on love and being strong months after tunisha sharma death case
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को ‘अली बाबा’ शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिशा ने ये कदम उठाया था।


यह भी पढ़ें: 'शाकुंतलम' के प्रमोशन के दौरान बिगड़ी सामंथा रुथ प्रभु की तबीयत, अभिनेत्री ने खोई अपनी आवाज

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed