{"_id":"6437826e484e377301029b3a","slug":"rajkumar-rao-shraddha-stree-2-varun-dhawan-bhediya-2-release-date-producer-dinesh-vijan-announces-both-films-2023-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stree-Bhediya Sequel: हॉरर यूनिवर्स से जुड़ा 'भेड़िया 2' का नाम, 'स्त्री 2' इस दिन अपने मकसद को देगी अंजाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Stree-Bhediya Sequel: हॉरर यूनिवर्स से जुड़ा 'भेड़िया 2' का नाम, 'स्त्री 2' इस दिन अपने मकसद को देगी अंजाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 13 Apr 2023 09:47 AM IST
सार
दिनेश विजान हॉरर यूनिवर्स बनाने की राह पर चल पड़े हैं। प्रोड्यूसर ने 'भेड़िया 2' और 'स्त्री 2' बनाने का बड़ा एलान कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
भेड़िया 2-स्त्री 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सितारे बीती शाम को जियो स्टूडियो के इवेंट में शिरकत करते नजर आए, जहां से इनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं। वहीं, इस इवेंट में एक बड़ा एलान किया गया जिसे सुनकर श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और वरुण धवन के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। दरअसल, इन सितारों की फिल्मों 'स्त्री' और 'भेड़िया' के सीक्वल की घोषणा की गई है जिसकी डिटेल कुछ इस प्रकार है।
Trending Videos
2 of 5
भेड़िया 2
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रोड्यूसर दिनेश विजान अब हॉरर यूनिवर्स बनाने की राह पर चल पड़े हैं। इसी को देखते हुए इवेंट में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' और वरुण धवन की मूवी 'भेड़िया 2' को शामिल किया गया है। इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सीक्वल का बोलबाला देखने को मिल रहा है, जिसे भुनाते हुए दिनेश ने दोनों फिल्मों के सीक्वल का एलान कर दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने का बेहतरीन प्लान बनाया है।
'स्त्री' के सीक्वल 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे। वहीं, 'भेड़िया' के सीक्वल में वरुण धवन तो देखे जाएंगे लेकिन उनके अपोजिट कृति सेनन होंगी या नहीं इस पर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। 'स्त्री 2' को लेकर जानकारी है कि यह 31 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दूसरी ओर 'भेड़िया 2' के साल 2025 में रिलीज होने की संभावना है।
हालांकि, फिल्मों को लेकर अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि इसका क्रॉसओवर होगा या नहीं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री' की बात करें तो यह साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी। इसका डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया था। साथ ही इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान व राज एंड डीके थे। फिल्म को पर्दे पर दर्शकों का काफी प्यार मिला था। वहीं, इसके गाने भी काफी हिट हुए थे।
'भेड़िया' की बात करें तो, इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान थे। साथ ही इसका भी डायरेक्शन अमर कौशिक ने ही किया था। फिल्म 21 अप्रैल को जियो सिनेमा पर दस्तक देने जा रही है, जहां आप इसका मुफ्त में लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं, इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो वह कुछ खास नहीं रहा था। साथ ही मूवी को क्रिटिक्स की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X