शाहरुख खान को हिंदी सिनेमा का बादशाह यूं ही नहीं कहा जाता है। पिछले 30 साल में उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों के डायलॉग्स और सीन आज भी दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाए हुए हैं। पिछले दिनों आई उनकी फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में जमकर बवाल मचाया था। अब अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म जवान और डंकी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर आ रही है कि एकबार फिर वह डंकी के लिए सेना की वर्दी पहनने वाले हैं।
Dunki: एक बार फिर से सेना की वर्दी पहनने जा रहे हैं शाहरुख खान! आर्मी ऑफिसर की भूमिका में आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठान के जरिए चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे शाहरुख खान को फैंस ने खूब पसंद किया है। सिनेमाघरों में उनकी फिल्म को लेकर लोगों में लड़ाई होने की खबरें भी आई थीं। अब एकबार फिर वह डंकी के जरिए वापसी कर रहे हैं। खबरों के अनुसार इस फिल्म में शाहरुख खान सेना की वर्दी पहनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। अनाउंसमेंट वीडियो में उन्होंने ग्रीन पैंट और शर्ट पहन रखी है, जैसे सेना के जवान पहनते हैं।
इसे भी पढ़ें- Katrina Kaif: कटरीना कैफ की मां ने नहीं मारा नीतू कपूर को कोई ताना, पोस्ट के पीछे थी यह असल वजह
बता दें कि जब सेना के जवान ट्रेवल कर रहे होते हैं, या फिर आराम कर रहे होते हैं तो वह इस तरह के कपड़े पहनते हैं। वहीं शाहरुख खान की बात करें तो इससे पहले भी वह वर्दी पहन चुके हैं। शाहरुख खान इसके पहले मैं हूं ना, जब तक है जान और फौजी में सेना की वर्दी पहन चुके हैं। बता दें कि शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कर रही है।
फिल्म के बारे में बताते हुए शाहरुख खान ने कहा था, 'डंकी ऐसे लोगों की कहानी है जो घर वापस आना चाहते हैं। यह एक लंबी यात्रा है जो कि पूरी दुनिया में घूम कर आती है और वापस अपने घर भारत आती है। हाल ही में जवान का एक वीडियो भी लीक हुआ था, जिसमें शाहरुख एक गाने की शूटिंग करते नजर आ रहे थे।
शाहरुख का वीडियो सामने आया तो एक फैन ने कहा, जवान फिल्म का गाना फराह खान कोरियोग्राफ करते हुए।' शाहरुख खान को इसके पहले पठान में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की अहम भूमिका थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है।

कमेंट
कमेंट X