सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Katrina Kaif: कटरीना कैफ की मां ने नहीं मारा नीतू कपूर को कोई ताना, पोस्ट के पीछे थी यह असल वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 13 Apr 2023 08:45 AM IST
सार

कटरीना कैफ की मां और नीतू कपूर के हालिया पोस्ट को देखकर ऐसा लगा कि दोनों एक-दूजे को ताना मार रही हैं। हालांकि, अब कटरीना की मां ने अपने पोस्ट के पीछे की सच्चाई बताई है। 
 

विज्ञापन
Katrina Kaif mother and neetu kapoor social media war know truth behind Suzanne Turquotte cryptic note
कैटरीना कैफ की मां - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारों का पैचअप-ब्रेकअप होना आम बात है। इन्हीं में एक नाम कटरीना कैफ और रणबीर कपूर का भी है। यह जोड़ा एक जमाने में एक-दूजे के साथ था। दोनों लिव-इन में भी रहें, लेकिन यह रिश्ता शादी में तब्दील नहीं हो पाया और दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। वहीं, बीते दिनों रणबीर की मां ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया जिसके तुरंत बाद कटरीना की मां का भी एक गुप्त पोस्ट सामने आया। फिर क्या था दोनों के पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स जोड़कर देखने लगे लेकिन अब इस पर खुद कटरीना की मां ने चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष साफ किया है। 

Trending Videos
Katrina Kaif mother and neetu kapoor social media war know truth behind Suzanne Turquotte cryptic note
कैटरीना कैफ की मां - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया जिसमें लिखा था, 'सिर्फ इसलिए कि किसी ने आपको 7 साल तक डेट किया है इसका मतलब ये कतई नहीं कि वह आपसे शादी करेगा। मेरे अंकल ने 6 साल तक डॉक्टरी की पढ़ाई की, लेकिन अब वो डीजे हैं।' नीतू कपूर के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया। लोग यह मानने लगे कि नीतू ने यह पोस्ट रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं कैटरीना कैफ को ताना मारते हुए किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @susanna_india

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif mother and neetu kapoor social media war know truth behind Suzanne Turquotte cryptic note
कैटरीना कैफ की मां - फोटो : सोशल मीडिया

नीतू कपूर के इस पोस्ट को देखने के बाद ट्रोल्स भी एक्टिव हो उठे और वेटरन एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेते नजर आए। यूं तो इस पर कटरीना कैफ की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई लेकिन उनकी मां ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया जिसे लोग नीतू कपूर के पोस्ट का रिप्लाई मानने लगे। 

Uttara Baokar: मशहूर अभिनेत्री उत्तरा बावकर का निधन, पुणे के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Katrina Kaif mother and neetu kapoor social media war know truth behind Suzanne Turquotte cryptic note
कैटरीना कैफ की मां - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ की मां ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ पंक्तियां साझा कीं, जिसमें लिखा था, 'मुझे इस तरह पाला गया है कि मैं एक दरबान को भी वैसी ही इज्जत दूं जो एक सीईओ को।' बस इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने वापस से नीतू कपूर को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। 

English Shiva Trailer: कन्नड़ सिनेमा के 14 निर्देशकों ने किया कैमरे का सामना, अब सलमान खान से होंगे दो दो हाथ

विज्ञापन
Katrina Kaif mother and neetu kapoor social media war know truth behind Suzanne Turquotte cryptic note
कैटरीना कैफ की मां - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अब कटरीना की मां ने सोशल मीडिया पर आए भूचाल को देखते हुए वापस से नोट लिखकर अपना पक्ष साफ किया है। सुजाना ने लिखा, 'मैं अपने फोन पर पुरानी तस्वीरें देख रही थी और यह मेरे सामने आया। मुझे यह पसंद आया इसलिए मैंने इसे पोस्ट कर दिया। लेकिन यह किसी भी तरह से या सोशल मीडिया पर कही गई किसी भी टिप्पणी से संबंधित नहीं है।' कटरीना कैफ और रणबीर अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। जहां कटरीना विक्की संग तो रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से ब्याह रचाकर बेहद खुश हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed