{"_id":"6436e8c20f969d1bca082618","slug":"english-shiva-release-in-seven-language-will-face-salman-khan-kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-at-21-april-2023-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"English Shiva Trailer: कन्नड़ सिनेमा के 14 निर्देशकों ने किया कैमरे का सामना, अब सलमान खान से होंगे दो दो हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
English Shiva Trailer: कन्नड़ सिनेमा के 14 निर्देशकों ने किया कैमरे का सामना, अब सलमान खान से होंगे दो दो हाथ
अगले हफ्ते सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ दो दो हाथ करने एक और फिल्म मैदान में उतर रही है। कन्नड़ फिल्म 'इंग्लिश शिवा' का ट्रेलर बुधवार को मुंबई में लॉन्च हुआ। यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को कन्नड़, तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम, बंगाली और मराठी भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की खासियत यह है कि इस फिल्म में पहली बार कन्नड़ सिनेमा के 14 निर्देशक एक्टिंग करते नजर आएंगे। वही इस फिल्म का खास कनेक्शन साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ' और ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' से भी है।
2 of 5
इंग्लिश शिवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सात भाषाओं में रिलीज होने जा रही फिल्म 'इंग्लिश शिवा' में कन्नड़ सिनेमा के जो 14 निर्देशक एक्टिंग करते नजर आएंगे, उनमें डॉ. वी नागेंद्र प्रसाद, नागेंद्र उर्स, शरण कब्बुर, जगदीश कोप्पा, विक्ट्री वसु, रविथेजा, जयवर्धन, मंजू दैवज्ञना, सुनील पुराणिक आदि शामिल हैं। फिल्म के निर्माता डेविड रायप्पा ने बताया, 'पहले हमने इस फिल्म को कन्नड़ में ही बनाया था और इसी भाषा में रिलीज करना चाह रहे थे, लेकिन फिल्म बनने के बाद लोगों ने सलाह दी कि इसे दूसरी भारतीय भाषाओं में भी रिलीज किया जाना चाहिए।'
3 of 5
इंग्लिश शिवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कन्नड़ सिनेमा अभिनेता प्रमोद की बहुभाषी रिलीज होने वाली 'इंग्लिश शिवा' पहली फिल्म है, इससे पहले वह कन्नड़ की पांच फिल्मों में काम कर चुके हैं और प्रभास की फिल्म 'सालार' में भी एक खास किरदार निभा रहे हैं। शाहरुख खान के वह खास प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा, 'शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज होते ही मैंने थिएटर में जाकर देखी थी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंग्लिश शिवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फिल्म की लीड एक्ट्रेस तेजस्वी शर्मा ने इस मौके पर कहा, 'अब पूरे देश में बनने वाले सिनेमा की पहचान भारतीय सिनेमा की हो गई है। चाहे किसी भी भाषा की फिल्म कहीं भी रिलीज हो, अगर फिल्म का कंटेंट अच्छा होगा तभी फिल्में चलेगी। हर जगह के दर्शको का इमोशन एक ही जैसा होता है। कौन सी फिल्म से दर्शक भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं, यह उन पर निर्भर करता है,क्योंकि वह अपनी जेब से पैसा खर्च करके फिल्म आते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
इंग्लिश शिवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फिल्म 'केजीएफ' में यश और कांतारा' में ऋषभ शेट्टी की आवाज डब कर चुके सचिन गोले ने इस फिल्म में फिल्म के नायक प्रमोद की हिंदी में डबिंग की है। कन्नड़ में यह फिल्म 'इंग्लिश मांजा' के नाम से बनी है और हिंदी में 'इंग्लिश शिवा' के नाम से रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।