सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: आमिर खान को 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने का गम नहीं, अपनी ही फिल्म का उड़ाया मजाक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 12 Apr 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan made fun of his flop film laal singh chaddha with jasprit bumrah in IPL 2023 ad video goes viral
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान की आखिरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान ने बहुत मेहनत की थी, क्योंकि उन्हें यह फिल्म बनाने में चार साल का समय लगा था। जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो दर्शकों को खास पसंद नहीं आई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिकी। वहीं, अब अभिनेता ने अपनी फ्लॉप फिल्म का खुद मजाक उड़ाया है।

Trending Videos
Aamir Khan made fun of his flop film laal singh chaddha with jasprit bumrah in IPL 2023 ad video goes viral
आमिर खान - फोटो : social media

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर खान खुद अपनी ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने का मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं। इन दिनों आमिर आईपीएल मैच के दौरान अपने विज्ञापन के लिए भी चर्चा बटोर रहे हैं। इसी के विज्ञापन में अभिनेता ने अपनी फिल्म का मजाक उड़ाया है।

Palak Tiwari: सेट पर सभी लड़कियों को ढंका रहने का था सलमान का फरमान, पलक तिवारी ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan made fun of his flop film laal singh chaddha with jasprit bumrah in IPL 2023 ad video goes viral
आमिर खान - फोटो : social media

दरअसल, विज्ञापन में क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह आमिर खान को उनकी फ्लॉप फिल्म के लिए ताना मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। आमिर, बुमराह से कहते हैं कि बॉल ध्यान से डालना, बड़े-बड़े हिट मारता हूं। इस पर क्रिकेटर जवाब देते हैं कि इतने ही बड़े हिट मारते हो तो 'लाल सिंह चड्ढा' का क्या हुआ, तब अभिनेता कहते हैं फील्ड पर मिलते हैं।

South Stars: आलीशान घरों के मालिक हैं साउथ इंडस्ट्री के ये बड़े कलाकार, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Aamir Khan made fun of his flop film laal singh chaddha with jasprit bumrah in IPL 2023 ad video goes viral
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गंप की अधिकारिक हिंदी रीमेक थी। 180 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 129.6 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म अपने बजट का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी।

Bloody Daddy: एक्शन फिल्म 'ब्लडी डैडी' का फर्स्ट लुक रिलीज, शाहिद ने टीजर को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Aamir Khan made fun of his flop film laal singh chaddha with jasprit bumrah in IPL 2023 ad video goes viral
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हुई। हालांकि, ओटीटी पर भी फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म के फ्लॉप होने का एक कारण 'बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड' भी था। फिल्म को 'बायकॉट' का शिकार होना पड़ा था।

Hrithik Roshan: सुजैन संग तलाक पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले-दोबारा शादी के बारे में नहीं सोच सकता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed