{"_id":"692811654ab714f47e07b6bf","slug":"shilpa-shetty-brings-sai-baba-kafni-paduka-at-home-worship-with-husband-raj-kundra-and-kids-see-viral-video-2025-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साईं बाबा की पवित्र कफनी और पादुका घर लेकर आईं शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा संग की पूजा; वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साईं बाबा की पवित्र कफनी और पादुका घर लेकर आईं शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा संग की पूजा; वीडियो वायरल
Thu, 27 Nov 2025 02:46 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:46 PM IST
सार
Shilpa Shetty Viral Video: शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा और परिवार संग साईं बाबा की पूजा करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने घर में शिरडी के साईं बाबा की पवित्र कफनी (वह लंबा चोगा जो बाबा पहनते थे) और पादुका (उनके श्री चरण की पवित्र चरण-पादुकाएं) लाई हैं। इससे उनका पूरा परिवार बहुत खुश और भावुक है। शिल्पा का यह वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शिल्पा का पोस्ट
शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पति राज कुंद्रा और परिवार के साथ साईं बाबा की पूजा करती नजर आ रही हैं। वीडियो में लता मंगेशकर का मधुर भजन 'शिरडी माझे पंढरपुर, साईं माझे पंढरपुर' भी बज रहा है। इस वीडिया के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, 'साईं बाबा, आपकी पवित्र कफनी और पादुका घर लाकर मैं प्रेम और कृतज्ञता से भर गई हूं। आपकी दिव्य कृपा मेरे घर और दिल में हमेशा बनी रहे। श्रद्धा और सबुरी के साथ मेरा मार्गदर्शन करते रहें। ऊं साईं राम।
'

View this post on Instagram
'
विज्ञापन
विज्ञापन
साईं बाबा के प्रति भक्तों का विश्वास
साईं भक्तों के लिए कफनी और पादुका को घर लाना बहुत बड़ा सौभाग्य और आशीर्वाद माना जाता है। ये चीजें पीढ़ियों से पूजी जा रही हैं और इनके घर आने से बाबा की कृपा सीधे मिलने जैसा लगता है।

शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट
शिल्पा शेट्टी जल्द ही कन्नड़ फिल्म 'KD - The Devil' में नजर आएंगी। इस फिल्म में शिल्पा के अलावा ध्रुव सरजा, संजय दत्त, नोरा फतेही, वी. रविचंद्रन और रमेश अरविंद जैसे कई कलाकार हैं। 'केडी द डेविल' एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन प्रेम कर रहे हैं। यह फिल्म 1970 के दशक के बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को मात देता नंबर बन पर कायम है यह शो, 46वें हफ्ते की टीआरपी में किसने मारी बाजी...