सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty On Being Selective With Films Says She Wants To Work In Theatre Film

काफी सोचकर प्रोजेक्ट चुनती हैं शिल्पा शेट्टी, ओटीटी के बजाय करना चाहती हैं थिएटर फिल्म; बताई ये वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 08 Jun 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर भी बड़ा बयान दिया। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है। 

Shilpa Shetty On Being Selective With Films Says She Wants To Work In Theatre Film
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने फिल्मी फैसलों को लेकर काफी साफ और सख्त नजर आ रही हैं। ओटीटी के बढ़ते दौर के बीच उन्होंने खुलकर बताया कि अब वो हर प्रोजेक्ट नहीं करतीं, बल्कि बहुत सोच-समझकर चुनती हैं।

Trending Videos

काम में कोई ‘कंप्रोमाइज’ नहीं करना चाहती
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शिल्पा ने साफ शब्दों में कहा कि अब वो अपने काम में कोई ‘कंप्रोमाइज’ नहीं करना चाहतीं। उनका मानना है कि इतने साल इंडस्ट्री में काम करने के बाद अब वही करना चाहिए जो दिल से सही लगे और स्क्रीन पर दिखने का कोई मजबूत कारण हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shilpa Shetty On Being Selective With Films Says She Wants To Work In Theatre Film
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
थिएटर फिल्म करना चाहती हैं शिल्पा 
उन्होंने यह भी माना कि आजकल फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आया है। कई मेकर्स अब थिएटर के बजाय ओटीटी को सुरक्षित विकल्प मानते हैं, क्योंकि वहां रिस्क कम होता है। लेकिन शिल्पा का नजरिया थोड़ा अलग है।

वो अब ऐसी फिल्म करना चाहती हैं, जो थिएटर्स में रिलीज हो। उन्होंने कहा, ‘मेरे बच्चों ने मुझे थिएटर्स में नहीं देखा है। इसलिए मैं एक थिएटर फिल्म करना चाहती हूं। मेरे बेटे ने 2023 में सुखी देखी थी, लेकिन वो प्रीव्यू थिएटर में थी। मैं चाहती हूं कि मुझे ऐसी फिल्म मिले, जैसी हम पहले बनाया करते थे।  

Shilpa Shetty On Being Selective With Films Says She Wants To Work In Theatre Film
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
काफी सोचकर प्रोजेक्ट चुनती हैं शिल्पा 
शिल्पा ने बताया कि उन्होंने कई बड़ी फिल्मों को भी मना किया है, लेकिन उन्हें अपने फैसलों का कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा उनके लिए पैसा या बड़ा प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि काम की क्वालिटी ज्यादा मायने रखती है।

ये भी पढ़ें- क्या 'है जवानी तो इश्क होना है' को मिला रविवार का फायदा? जानें रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी का वर्क फ्रंट
शिल्पा शेट्टी ने इंडस्ट्री में खूब पहचान बनाई है। वे आज 51 वर्ष की हो गई हैं। अपनी फिटनेस के लिए भी वे खूब जानी जाती हैं। शिल्पा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' होस्ट करती दिखेंगी। यह 12 जून 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed