फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty's birthday wish for daughter Samisha share cute Video goes viral

बेटी समीशा के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया क्यूट वीडियो, लिखा- 'वो जादू हो जो हमारी जिंदगी रोशन...'

Sun, 15 Feb 2026 11:33 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 15 Feb 2026 11:33 AM IST
सार

Shilpa Shetty's Daughter Samisha Birthday: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा 6 साल की हो गई हैं। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए, शिल्पा ने अपनी नन्ही परी के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Shilpa Shetty's birthday wish for daughter Samisha share cute Video goes viral
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा अब पूरे छह साल की हो चुकी हैं। समीशा शेट्टी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ था। इसी खास मौके पर शिल्पा ने अपनी बेटी समीशा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया हैंडल पर एक क्यूट वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। समीशा का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। 

विज्ञापन

शिल्पा ने शेयर किया वीडियो
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी बेटी सामिशा के पिछले कुछ साल के कई क्यूट मोमेंट्स को जोड़ा है। इस क्यूट वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा कि उनकी बेटी ही उनके जीवन का जादू है, जो हर दिन खुशी और हंसी बिखेरती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा का नोट
शिल्पा ने इस क्यूट वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्यारी सामिशा को छठे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। तुम हमारे जीवन में हर दिन खुशी, हंसी और जादू भर देती हो। तुम मेरे लिए एक चमत्कार हो और तुम्हें बड़ा होते देखना मेरे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है।' इस पोस्ट में बैकग्राउंड में माइल्स स्मिथ का गाना 'माई होम' भी बजता सुनाई दे रहा है।

विज्ञापन

बेटी के अच्छा स्वास्थ्य की कामनी
शिल्पा ने आगे इस नोट में अपनी बेटी के अच्छे स्वास्थ्य और खुश रहने की कामना करते हुए लिखा, 'भगवान करे तुम हमेशा स्वस्थ रहो, तुम्हें बहुत-बहुत खुशी और ढेर सारा प्यार मिले। हमेशा जिज्ञासु बनी रहो, दयालु बनी रहो और चमकती रहो मेरी जान। मम्मी तुम्हें हमेशा बहुत प्यार करती रहेगी।'

किस फिल्म में नजर आएंगी शिल्पा?
शिल्पा शेट्टी की शादी नवंबर 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं- बेटा वियान (2012 में जन्म) और बेटी सामिशा (2020 में जन्म)। शिल्पा शेट्टी 'केडी-द डेविल' फिल्म में सत्यवती की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में शिल्पा के अलावा संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed