फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty Share Social Media Post Face Problem Due To Husband Raj Kundra ED Raid Case

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने मुश्किलों से निपटने का तरीका बताया, सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट

Fri, 06 Dec 2024 12:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 06 Dec 2024 12:27 PM IST
सार

शिल्पा शेट्टी की जिंदगी में इस समय काफी मुश्किल दौर चल रहा है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिर से अपना हौंसला बढ़ाया है। साथ ही फैंस को भी मुश्किलों से निपटने का एक आसान तरीका बताया है। 

 

विज्ञापन
Shilpa Shetty Share Social Media Post Face Problem Due To Husband Raj Kundra ED Raid Case
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty

विस्तार

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को काफी समय हो गया है। दोनों की जिंदगी अच्छी-खासी चल रही थी लेकिन पिछले दिनों राज कुंद्रा के ऑफिस और घर पर ईडी की छापेमारी हुई। अभी तक इस मामले में शिल्पा शेट्टी ने कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है लेकिन वह अपने सोशल मीडिया अकांउट पर ऐसा कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं, जिससे पता चलता है कि वह भी मौजूदा सिचुएशन को लेकर परेशान हैं। हाल ही में उन्होंने मुश्किलों से निपटने का एक तरीका अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर साझा किया। 

विज्ञापन

Shilpa Shetty Share Social Media Post Face Problem Due To Husband Raj Kundra ED Raid Case
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम-@theshilpashetty

अमल में लाती हैं एक सलाह 
कुछ देर पहले ही शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट की। जिसमें एक किताब का पन्ना उन्होंने साझा किया है। इस किताब के पन्ने पर मुश्किलों से निपटने का बहुत ही बेहतरीन तरीका बताया गया है। इसमें लिखा है- ‘अगर हमारे पास अपना और अपने जीवन में आने वाली परिस्थतियों का मजाक उड़ाने की क्षमता नहीं है तो यह दुनिया एक खराब जगह बन जाएगी। अगर हमारे साथ कोई बुरी घटना हो रही है तो हमें उसे हास्य के जरिए बेहतरीन किस्से और कहानी में बदल देना चाहिए। जब हम इन कहानियों को दोबारा सुनाएं या सुने तो हमें महसूस होना चाहिए कि जिंदगी में जो भी  परिस्थिति बनी, हमने उसका पूरी तरह से सामना किया।’ इन बातों को शायद शिल्पा शेट्टी भी अमल में ला रही हैं और अपने जीवन के मुश्किल दौर का सामना कर रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला 
कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ईडी रेड की वजह से चर्चा में रहे। एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन मामले में उन पर यह रेड की गई। साल 2021 में भी उनके खिलाफ इसी मामले में केस हुआ था। दोबारा से यही मामला चर्चा में आ गया है, इसी मामले में ईडी ने राजकुंद्रा से पूछताछ की थी। राज के खिलाफ समन भी जारी किया गया था। 

विज्ञापन

अगले साल एक फिल्म में नजर आएंगी 
शिल्पा शेट्टी फिल्मों में अब भी एक्टिंग कर रही हैं। इस साल वह एक वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आई थीं। अगले साल भी एक कन्नड़ फिल्म ‘केडी-द डेविल’ में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed