{"_id":"601fc0f88ebc3e4a8b6d7258","slug":"shilpa-shetty-shared-jalebi-rabri-video-on-sunday-binge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संडे को जलेबी-रबड़ी उड़ाती नजर आईं फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी, वीडियो देख आपके मुंह में भी आ जाएगा पानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संडे को जलेबी-रबड़ी उड़ाती नजर आईं फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी, वीडियो देख आपके मुंह में भी आ जाएगा पानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 07 Feb 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब बात फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल की हो तो भला शिल्पा शेट्टी को कौन मात दे सकता है। लेकिन फिजिकल फिटनेस का खास ख्याल रखने वाली शिल्पा खाने पीने की भी बड़ी शौकीन हैं। संडे को उन्होंने एक स्वादिष्ट मिठाई खाते हुए वीडियो शेयर किया है।
Trending Videos
2 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिटनेस गुरू शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को मीठा बेहद पसंद है। कई वीडियो में वो इसका खुलासा भी कर चुकी हैं। लेकिन डाइट प्लान को ध्यान में रखते हुए कई बार उनकी मीठा खाने की ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाती। इसलिए वे वीकेंड पर रविवार को स्वीट डिश खाती दिख जाती हैं। आज उन्होंने जलेबी और गुड़ की रबड़ी का स्वाद चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कह रही हैं ‘आज संडे है, काफी दिनों से नहीं किया है और मेरे फ्रेंड ने मुझे भेजी है जलेबी, लच्छा रबड़ी और गुड़ की रबड़ी। मुझे नहीं मालूम कि दोनों में क्या फर्क है। लेकिन टेस्ट करके देखते हैं।’ इसके बाद वह काफी उत्साहित होकर जलेबी के साथ लच्छा रबड़ी और गुड़ रबड़ी दोनों का स्वाद चखती हैं। कहती हैं ‘माइंड ब्लोइंग’। इसके बाद खुश होकर बोलती हैं ‘संडे बिंज गायज’।
4 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी के चेहरे की हंसी बता रही थी कि रबड़ी खाकर वह कितनी खुश हैं। बता दें कि इससे पहले भी वे इस तरह के वीडियोज शेयर करती रही हैं जिसमें खाने पीने का जिक्र हो। उन्हें रबड़ी और जलेबी बेहद पसंद है। इसके वीडियो भी पहले शेयर चुकी हैं। इसके अलावा शिल्पा साउथ इंडियन खाने की बहुत शौकीन हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। इस पर्सनल चैनल के जरिए वे फैंस के साथ नए नए व्यंजनों की रेसिपी शेयर करती रहती हैं। वे फिटनेस के साथ ऑर्गेनिक फूड पर भी जोर देती हैं। इसलिए अपने बगीचे में खुद सब्जी उगाती हैं। शिल्पा कई बार अपने बगीचे में उगाई गई सब्जी और फल के वीडियो शेयर कर चुकी हैं। इतना ही नहीं वे अपने बच्चों को भी इसमें शामिल कर लेती हैं। पति राज कुंद्रा भी उनका खूब साथ देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X