टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपड़ेट शेयर करते रहते हैं। पिछले दिनों शोएब ने बताया था कि उनकी तबीयत खराब है जिस वजह से वह बेड से उठ भी नहीं पा रहे हैं। अब हाल ही में शोएब ने अपने फैंस के साथ हेल्थ अपडेट शेयर किया है।
Shoaib Ibrahim: तबीयत खराब होने के बाद अब इस हाल में हैं शोएब, एक्टर ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पोस्ट में शोएब इब्राहिम ने अपने बिस्तर पर आराम करते हुए फोटो पोस्ट की है। ब्लैक टी-शर्ट में एक्टर काफी हैंडसम लग रहे थे। कैप्शन में उन्होंने मजाकिया ढंग से कहा, 'जब आप पिछले 4 दिनों से बिस्तर पर आराम कर रहे थे तो आपको 'सब कुछ अलग और सब कुछ नया जैसा लगता है'। जब आप बेहतर महसूस कर रहे हैं, शोएब ने फैंस को थैंक्स बोलते हुए कहा कि अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं'।
उनके पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'आप और मिरर तस्वीरें हमेशा साथ रहती हैंआपको मुस्कुराते हुए और ठीक होते हुए देखकर खुशी हुई, ढेर सारा प्यार'। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भगवान का शुक्र है आप बेहतर महसूस कर रहे हैं हमेशा की तरह सुपर हैंडसम हंक'। अन्य लोगों ने भी उनके लुक की तारीफ की और लिखा, 'माशाहा अल्लाह सब हीरो फेल आपके आगे अल्लाह सलामत रखे आपको या आपके परिवार को'।
यह भी पढ़ें: खुद को मिडिल क्लास बताने वाले प्रिवलेज्ड एक्टर्स को विक्की ने दी सीख, बोले- दर्शक सब देखते हैं
कुछ दिन पहले उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ ने शोएब की एक फोटो शेयर कर उनके फैन्स को जानकारी दी थी कि वह गंभीर पीठ दर्द से पीड़ित हैं। दरअसल, उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वह उनके बेटे रूहान को गोद में भी नहीं उठा सकते थे।
बता दें, इस कपल को फैंस खूब पसंद करते हैं, यही वजह है कि दीपिका और शोएब के व्लॉग को लोग देखना पसंद करते हैं। एक्ट्रेस की इस स्टोरी को देखने के बाद फैंस भी शोएब के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं दीपिका कक्कड़ की बात करें तो वो अपनी कुकिंग व्लॉग के लिए काफी मशहूर हैं और उनका एक बड़ा फैनबेस है।
यह भी पढ़ें: 'मैं शीशे के सामने खुद को थप्पड़ मार रहा था...,' गोविंदा ने 100 करोड़ी फिल्म को ठुकराने का किया दावा