{"_id":"6049d5caa3656a2e6446e941","slug":"shraddha-kapoor-anil-kapoor-and-padmini-kolhapure-photos-viral-from-priyank-sharma-shaza-morani-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई की शादी में श्रद्धा कपूर ने जमकर लगाए ठुमके, अनिल कपूर और पद्मिनी भी खुशी से झूमे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भाई की शादी में श्रद्धा कपूर ने जमकर लगाए ठुमके, अनिल कपूर और पद्मिनी भी खुशी से झूमे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Thu, 11 Mar 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर, प्रियांक शर्मा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने कजिन की शादी एंजॉय करने गए मालदीव गई थीं। इसके बाद से ही अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और खूब वायरल हो रही हैं। अब एक बार फिर से शादी समारोह की अन्य तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें श्रद्धा कपूर रिश्तेदारों और करीबियों के साथ इस खास वक्त का लुत्फ लेते नजर आ रही हैं।
2 of 5
अनिल कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरे
- फोटो : Social media
श्रद्धा कपूर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहे हैं। उनके फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ये तस्वीरें अभिनेत्री के कजिन प्रियांक शर्मा की शादी की हैं। प्रियांक ‘प्रेम रोग’ फेम अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रदीप शर्मा के बेटे हैं। उनकी शादी के जश्न में पूरा परिवार खुशी से झूम उठा है।
3 of 5
shraddha kapoor
- फोटो : instagram
प्रियांक शर्मा की शादी जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शाजा मोरानी से हुई है। पहले ये शादी मालदीव में ईसाई रीति-रिवाजों के साथ हुई थी, जिसके बाद हिंदू संस्कारों के हिसाब से एक बार फिर फंक्शन रखा गया। इसमें श्रद्धा कपूर के अलावा अनिल कपूर भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रद्धा कपूर, प्रियांक शर्मा
- फोटो : Social Media
शादी समाहोर में सभी को खूब मजा-मस्ती करते देखा गया। अनिल कपूर भी खुशी में झूमते नजर आए तो अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी भाई की शादी में खूब ठुमके लगाए। वहीं मां पद्मिनी कोल्हापुरे की तो खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने ने भी सबके साथ डांस किया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियांक शर्मा की शादी में श्रद्धा कपूर
- फोटो : Social Media
इन सबके दौरान श्रद्धा का लुक देखने लायक था। उन्होंने भारी लहंगा पहना हुआ था। हल्के गोल्डन रंग के लहंगे के साथ हल्के आसमानी रंग के दुपट्टे और पिंक पगड़ी में तो श्रद्धा कपूर का जलवा देखने लायक था। वहीं, पद्मिनी ने भी नीले रंग की साड़ी पहन रखी थी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरे श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरे की बहन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।