{"_id":"603b4875831f82669813b94d","slug":"shraddha-kapoor-varun-dhawan-leaves-for-maldives-to-attend-their-cousin-wedding-spotted-at-mumbai-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा कपूर, वरुण धवन शादी में शामिल होने मालदीव हुए रवाना, एयरपोर्ट पर किए गए स्पॉट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रद्धा कपूर, वरुण धवन शादी में शामिल होने मालदीव हुए रवाना, एयरपोर्ट पर किए गए स्पॉट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर, वरुण धवन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई एयरपोर्ट सितारों की चहलकदमी से आबाद रहता है। ऐसा ही नजारा रविवार सुबह देखने को मिला जब श्रद्धा कपूर और वरुण धवन एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। दरअसल ये दोनों एक शादी में शामिल होने वाले हैं, जिसका समारोह मालदीव में रखा गया है। श्रद्धा कपूर के कजिन प्रियांक शर्मा की शादी शाजा मोरानी से हुई है। इसी समारोह में चार चांद लगाने ये सितारे भी पहुंच रहे हैं।
2 of 5
श्रद्धा कपूर, सिद्धांत कपूर, वरुण धवन
- फोटो : Social media
श्रद्धा कपूर अपने भाई सिद्धांत कपूर संग नजर आईं। वहीं वरुण के साथ उनकी नई नवेली दुल्हनियां नताशा दलाल भी मौजूद थीं। दोनों ही सेलेब्रिटी का लुक देखते ही बन रहा था। श्रद्धा और उनके भाई ने एक जैसी टीशर्ट पहन रखी थी, जिसपर लिखा था ‘वहां जहां शाजा ने प्रियांक से शादी की है’। वहीं वरुण धवन ने भी कैजुअल लुक वाली आरामदायक टीशर्ट पहन रखी थी। सभी मालदीव के लिए रवाना हो गए।
3 of 5
पद्मिनी कोल्हापुरी, शाजा मोरानी, प्रियांक शर्मा
- फोटो : Social media
प्रियांक शर्मा अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे हैं जिनकी शादी निर्माता करीम मोरानी की बेटी शाजा मोरानी से हुई है। उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद परिवार वालों और दोस्तों के लिए पार्टी रखी गई थी। अब मालदीव में ये भव्य समारोह का आयोजन करने जा रहे हैं। इसमें करीबी रिश्तेदार और अन्य नजदीकी लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shraddha kapoor
- फोटो : instagram
वैसे तो ये वेन्यू दोहरे फंक्शन के लिए भी उपयोग हो सकता है क्योंकि जल्द ही श्रद्धा कपूर का जन्मदिन भी आने वाला है। वह 3 मार्च को अपना 34वां जन्मदिवस मनाएंगी। इसके लिए श्रद्धा काफी उत्साहित भी हैं। वहीं उन्होंने मालदीव जाने की खुशी इंस्टाग्राम पर पहले ही अपने फैंस संग साझा की थी। उन्होंने बोट पर से एक वीडियो शेयर बताया था कि वे मालदीव जा रही हैं। इसमें वह काफी उत्साहित होकर खूब मस्ती करती नजर आ रही थीं।
वरुण धवन की बात करें तो उन्होंने इसी साल नताशा से 24 जनवरी को शादी कर ली थी। उनकी शादी अलीबाग में कुछ करीब दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच हुई थी। शादी की तस्वीरें एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।