फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Siddharth And Dia Mirza Praises The Students And Youth For The CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर सिद्धार्थ और दीया मिर्जा ने की छात्रों की तारीफ, कहा- ‘बोलने के लिए किसी की इजाजत नहीं चाहिए’

Sat, 08 Aug 2026 09:24 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 08 Aug 2026 09:24 AM IST
सार

Siddharth and Dia Mirza: फिल्म ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के को-स्टार सिद्धार्थ और दीया मिर्जा ने जंतर मंतर पर हुए CJP स्टूडेंट प्रोटेस्ट की तारीफ की। दोनों का कहना है कि अपनी राय रखने से उन्हें कोई डर नहीं है।

विज्ञापन
Siddharth And Dia Mirza Praises The Students And Youth For The CJP Protest
सिद्धार्थ और दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के जंतर मंतर और देश के अलग-अलग हिस्सों में जून-जुलाई के दौरान हुए CJP प्रोटेस्ट पर कई एक्टर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। दीया मिर्जा ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह छात्रों के अकाउंटेबिलिटी, ट्रांसपेरेंसी और एजुकेशन सिस्टम में सुधार की मांग का समर्थन करती हैं।

विज्ञापन

छात्रों की परेशानियों पर जताई चिंता
वहीं, उनकी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के को-स्टार सिद्धार्थ ने ‘वी आर युवा’ से बात करते हुए छात्रों की परेशानियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एग्जाम पेपर लीक जैसी घटनाओं से किसी भी परिवार को अपने बच्चे को नहीं खोना चाहिए। साथ ही उन्होंने एक्टर्स और पब्लिक फिगर्स के बोलने के अधिकार का बचाव करते हुए कहा कि लोगों को उनकी पर्सनल राय के लिए उन्हें ट्रोल नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

अब न्यूज 18 से बातचीत में सिद्धार्थ ने देश के युवाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पंक्तियां दोहराते हुए कहा, ‘अभी भी जिसका खून ना खौला, खून नहीं वो पानी है, जो देश के काम ना आए, वो बेकार जवानी है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ये हर दौर के युवाओं पर लागू होता है। उन्हें बस खुद को एक्सप्रेस करना चाहिए। उन्हें हमारी परमिशन या सलाह की जरूरत नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Siddharth And Dia Mirza Praises The Students And Youth For The CJP Protest
सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

मुझे किसी की परमिशन की जरूरत नहीं
सिद्धार्थ अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं, भले ही इसके लिए उन्हें आलोचना का सामना करना पड़े। इस पर उन्होंने कहा, ‘जब मैंने बोलना शुरू किया था, तब भी मुझे किसी की परमिशन की जरूरत नहीं थी और आगे भी नहीं होगी। युवा हमेशा युवा रहेंगे। समय के साथ उनकी जगह नई पीढ़ी लेती रहेगी।’

Siddharth And Dia Mirza Praises The Students And Youth For The CJP Protest
अभिनेत्री दिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
दीया मिर्जा ने की युवाओं की तारीफ 
वहीं, दीया मिर्जा ने भी युवाओं की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमें उनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि अपनी बात रखने से कोई नुकसान नहीं होता, ‘यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किसे नुकसान मानते हैं। अगर आप सच्चाई और प्यार के साथ अपनी बात रखते हैं, तो खोने के लिए कुछ भी नहीं होता।’

ये भी पढ़ें- ‘उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा’, बेटे विक्रमादित्य ने दी पिता प्रदीप रावत को भावुक श्रद्धांजलि; कही बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed