{"_id":"62966bc4867eac6aac3d8885","slug":"singer-kk-death-in-his-last-performance-kk-was-seen-singing-the-song-hum-rahe-or-na-rahein-kal-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singer KK Death: ‘हम रहें या न रहें कल’ गाना गाते हुए नजर आए केके, आखिरी परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर कर भावुक हुए फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singer KK Death: ‘हम रहें या न रहें कल’ गाना गाते हुए नजर आए केके, आखिरी परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर कर भावुक हुए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
केके
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर सिंगर केके का कोलकाता में मंगलवार की रात निधन हो गया है। केके अपने दो दिन के कॉन्सर्ट के लिए कोलकाता आए थे। मंगलवार को केके की परफॉर्मेंस का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘हम रहें न रहें कल..’ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इस आखिरी शो के वीडियो शेयर कर भावुक हो रहे हैं। सिंगर की मौत से हर कोई स्तब्ध है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।
2 of 4
गायक केके
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी इस आखिरी परफॉर्मेंस में केके दर्शकों से भरे पूरे हॉल के सामने परफॉर्म कर रहे थे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फैंस भी उनके गानों का आनंद उठा रहे हैं और केके बड़े ही जोश के साथ गाने गा रहे हैं। उनके निधन की खबर जब से सामने आई है, फैंस उनके आखिरी परफॉर्मेंस के वीडियो शेयर कर रहे हैं। किसी वीडियो में वह 'यारों दोस्ती बड़ी ही हसीन है'...गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, किसी में वह अपना 'अभी अभी' गाना गा रहे हैं।
3 of 4
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर केके का निधन
- फोटो : Social media
केके कोलकता के नाजरुल मंच पर लाइव परफॉर्म कर रहे थे। उन्हें शो के दौरान अपनी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी और बैचेनी हो रही थी। ऐसे में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सिंगर के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गायक केके
- फोटो : सोशल मीडिया
53 वर्षीय सिंगर के निधन की खबर से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री और मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे उनके अचानक इस दुनिया से चले जाने से हैरान हैं और अपना शोक प्रकट कर रहे हैं। फैंस भी अपने चहेते सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।