{"_id":"600e5bd38ebc3e344d0f9769","slug":"singer-sonu-nigam-met-uttar-pradesh-cm-yogi-adityanath-today-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ से मिले गायक सोनू निगम, राम मंदिर के लिए दिया है आर्थिक योगदान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
योगी आदित्यनाथ से मिले गायक सोनू निगम, राम मंदिर के लिए दिया है आर्थिक योगदान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सोनू निगम, योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाने-माने गायक सोनू निगम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इससे पहले सोनू रविवार की रात अयोध्या पहुंचे थे। श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सोनू निगम ने राम मंदिर निर्माण में एक ईंट रखने की इच्छा जताई है।
Singer Sonu Nigam met Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath at the latter's residence, today in Lucknow. pic.twitter.com/r2fd8um2y0
सोनू निगम ने राम लला के दर्शन के बाद कहा कि उनकी काफी दिनों से अयोध्या आने की इच्छा थी। वह ज्यादातर दुबई और मुंबई में ही रहते हैं, इस बार ज्यादा समय तक मुंबई में रहना हुआ तो अयोध्या आने का सौभाग्य प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि श्रीराम के दर्शन कर मन में अजीब सी शांति व आनंद का अनुभव हुआ है।
3 of 4
सोनू निगम
- फोटो : अमर उजाला
सोनू निगम ने कहा, राम मंदिर निर्माण की कल्पना सदियों से अधूरी थी जो अब पूरी हो रही है। उन्होंने समस्त भारतवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग करें। कहा कि वे रामलला के लिए एक गाना भी बनाएंगे । मोहम्मद रफी का गाना मुझे अपनी शरण में ले लो राम... गुनगुना कर भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सोनू निगम
- फोटो : SELF
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उनके प्रशंसक हैं। बॉलीवुड का प्रधान केंद्र तो मुंबई ही है लेकिन यदि यूपी में भी फिल्म की शूटिंग के रास्ते खुलेंगे तो यह और भी अच्छा होगा। सोनू निगम ने राम मंदिर के लिए आर्थिक योगदान भी दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।