फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: शो के मेकर्स पर जमकर भड़कीं सोफिया हयात, पैंट में पेशाब कर चुकीं राखी सावंत का फुटेज दिखाने पर कही ये बात

Mon, 25 Jan 2021 10:47 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 25 Jan 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Sofia Hayat opens up on Rakhi Sawant peeing in her pants for a task says, makers could have edited the part
राखी सावंत-सोफिया हयात - फोटो : फाइल

बीते हफ्ते बिग बॉस 14 में एक टास्क के दौरान राखी सावंत ने पेशाब कर दिया था। राखी सावंत का ये फुटेज दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स को खूब खरीखोटी सुना रहे थे। इसी बीच बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात भी राखी सावंत के सपोर्ट में उतर आई हैं। सोफिया हयात का मानना है कि ये सीन एडिट किए जा सकते थे।

Bigg Boss 14 Sofia Hayat opens up on Rakhi Sawant peeing in her pants for a task says, makers could have edited the part
Sofia Hayat

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोफिया हयात ने कहा, 'मैंने वो एपिसोड देखा है जिसमें राखी सावंत ने अपनी पैंट में पेशाब कर दिया था। वो पहले से ही अपनी प्यास से परेशान थी। उसको बहुत भूख भी लग रही थी। टास्क के दौरान राखी सावंत ने हिम्मत नहीं हारी। राखी सावंत ने टास्क में अच्छा परफॉर्म किया था। वो शो में बहुत अच्छा खेल रही है।'

Bigg Boss 14 Sofia Hayat opens up on Rakhi Sawant peeing in her pants for a task says, makers could have edited the part
Sofia Hayat

सोफिया आगे कहती हैं 'मेकर्स राखी सावंत का ये सीन हटा सकते थे। ये किसी लड़की की बेज्जती है। ये सीन नेशनल टीवी पर ये कैसे दिखा सकते हैं। राखी सावंत नेशनल टीवी पर पेशाब करती दिखी है। मुझे बिग बॉस 14 के मेकर्स ने काफी निराश किया है। बिग बॉस 14 के घर में ये सब हरकतें शोभा नहीं देतीं। यहां पर बस घरवाले बिना मतलब के लड़ाई करते रहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Sofia Hayat opens up on Rakhi Sawant peeing in her pants for a task says, makers could have edited the part
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एक टास्क के दौरान पैंट में ही उनका यूरिन निकल गया। दरअसल, टास्क में रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य की लीडरशिप में रेड और येलो दो टीमें बनाई गई थीं। इस दौरान राखी सावंत के लिए खुद को कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो गया और पैंट में ही उनका पेशाब निकल गया। 

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Sofia Hayat opens up on Rakhi Sawant peeing in her pants for a task says, makers could have edited the part
rakhi sawant - फोटो : Twitter - @ColorsTV

बता दें कि बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस हाउस में लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। राखी यहां पर अपनी अतरंगी बातों और अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं। लेकिन इसी बीच राखी कई बार अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात करती रहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed