Aamir Khan: आमिर खान ने आज तक नहीं देखी शाहरुख खान की ‘स्वदेश’, फिल्म को लेकर कही ये बड़ी बात
इन दिनों आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही आमिर खान ने शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ को लेकर बातचीत की। आमिर ने आज तक ये फिल्म नहीं देखी है? इसकी क्या वजह है, जानिए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ के प्रमोशन के दौरान बताया कि उन्होंने फिल्म ‘स्वदेश’ को रिजेक्ट कर दिया था। जबकि यह फिल्म उनके करीबी दोस्त आशुतोष गोवारिकर बना रहे थे। इनके साथ ही आमिर खान ने फिल्म ‘लगान’ की थी। आखिर फिल्म ‘स्वदेश’ को आमिर खान ने क्यों नहीं किया? साथ ही आज तक इस फिल्म को क्यों नहीं देखा है?
स्वदेश की कहानी पर बोले आमिर
आमिर खान ने हाल ही में जूम को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें फिल्म ‘स्वदेश’ की कहानी बोरिंग लगी। यह बात एक्टर ने फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को भी कह दी थी। आगे चलकर यह फिल्म आशुतोष ने शाहरुख खान के साथ मिलकर बनाई। फिल्म में शाहरुख के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा। आमिर खान इंटरव्यू में यह भी बताते हैं कि उन्होंने आज तक फिल्म ‘स्वदेश’ नहीं देखी है क्योंकि उन्हें इसके लिए समय नहीं मिला है।
मुहूर्त शॉट पर आए थे आमिर खान
फिल्म ‘स्वदेश’ को रिजेक्ट करने के बावजूद आमिर खान इसके मुहूर्त शॉर्ट पर नजर आए थे। वह उन दिनों मंगल पांडे फिल्म में काम कर रहे थे तो लंबी मूंछों के साथ ‘स्वदेश’ के मुहूर्त शॉर्ट पर पहुंचे थे। यह तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर मौजूद है।
ये फिल्में भी आमिर ने की रिजेक्टAamir Khan had given Muhurat clap for Swades
— अkbaर Aली (@Akbar7739) December 18, 2017
3 Years of MASTERPIECE PK pic.twitter.com/LpSeiT0aTL
आमिर खान ने सिर्फ ‘स्वदेश’ को ही रिजेक्ट नहीं किया है। फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को भी रिजेक्ट किया था। इस फिल्म के लिए सलमान खान का नाम भी आमिर खान ने ही सुझाया था। ऐसी कई और फिल्म भी आमिर ने रिजेक्ट की हैं, इसमें ‘डर’ फिल्म भी शामिल है।