फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'टाइगर जिंदा है': ट्रेलर आउट होते ही फिल्म से जुड़े 6 बड़े खुलासे, बढ़ जाएगा रोमांच

Tue, 07 Nov 2017 04:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Tue, 07 Nov 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
tiger zinda hai trailer out six fact of film
tiger zinda hai
अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का ट्रेलर आते ही फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हम बताते हैं जब ट्रेलर ऐसा है तो फिल्म किन मायनों में खास होगी..
tiger zinda hai trailer out six fact of film
salman khan
17 से 70 साल के सलमान

फिल्म 'टाइगर जिंदा है' इससे पहले आई फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है तो जाहिर है कि पहली फिल्म जहां खत्म हुई थी, वहीं से 'टाइगर जिंदा है' की कहानी शुरू होगी। डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने कुछ रियल लाइफ घटनाओं से जोड़कर फिल्म को आगे बढ़ाया है।फिल्म में सलमान खान ने 17 साल से लेकर 70 साल के आदमी का किरदार निभाया है। सलमान अपने नए लुक और एक्‍शन से फैंस को हैरान करने वाले हैं।
tiger zinda hai trailer out six fact of film
katrina kaif
कटरीना के एक्‍शन

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर है। इस फिल्म से जुड़ी हर बड़ी अपडेट को दोनों ही स्टार्स के साथ डायरेक्टर अली अब्बास जफर सोशल मीडिया पर शेयर करते आए हैं। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर ने कटरीना की एक फोटो शेयर की है। कैटरीना फिल्म में ISI एजेंट हैं.. जो एक RAW एजेंट के प्यार में पड़ जाती हैं। फिल्म के लिए कैटरीना ने कई एक्शन सीन्स दिये हैं, जो देखने लायक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
tiger zinda hai trailer out six fact of film
salman khan
सलमान एमजी 42 गन चलाते नजर आएंगे

सलमान खान अगर कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, तो जोरदार एक्शन के लिए भी उनकी अलग पहचान है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर की मानें, तो 'टाइगर जिंदा है' में ऐसे एक्शन सीक्वेंस दिखेंगे, जो एकदम असली लगेंगे। इसके लिए सलमान खान ने अलग गन भी इस्तेमाल की है। सलमान ने जो गन इस्तेमाल की है उसका वजन ही 20-25 किलो है। जी हां, सलमान एमजी 42 गन चलाते नजर आएंगे, जिसका वजन ही लगभग 25-30 किलो है।
विज्ञापन
tiger zinda hai trailer out six fact of film
क्रिसमिस कनेक्‍शन:

आमिर खान के नक्‍शेकदम पर चलते हुए सलमान की फिल्म इस बार क्रिसमस पर सोलो रिलीज होगी। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के लिए काफी समय है। हालांकि ट्यूबलाइट भी ईद पर रिलीज हुई.. लेकिन क्रिसमस की छुट्टियां फिल्म रिलीज के लिए कई मायने में बेहतर मानी जाती हैं। गौर हो कि आमिर खान की फिल्में दंगल, गजनी, थ्री इंडियट, तारे जमीं पर आदि क्रिसमिस के आसपास ही रिलीज हुईं थीं और सुपरहिट हुई थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed