फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sneh Rana meets Deepika Padukone cricketer gets a kiss and selfie wrote emotional note

स्नेह राणा से मिलीं दीपिका पादुकोण, सेल्फी के साथ क्रिकेटर को मिली किस; सोशल मीडिया पर शेयर किया फैन मोमेंट

Tue, 30 Dec 2025 08:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 30 Dec 2025 08:41 PM IST
सार

Sneh Rana Meets Deepika Padukone: भारतीय क्रिकेटर स्नेह राणा ने हाल ही में दीपिका पादुकोण से मुलाकात की। जिसकी खास सेल्फी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।

विज्ञापन
Sneh Rana meets Deepika Padukone cricketer gets a kiss and selfie wrote emotional note
स्नेह राणा और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर स्नेह राणा की दीपिका पादुकोण से मुलाकात उनके लिए बचपन का सपना सच होने जैसी थी। यह सिर्फ एक आम मुलाकात नहीं थी, बल्कि स्नेह के लिए बहुत खास पल रहा।
विज्ञापन

स्नेह का पोस्ट
स्नेह ने इंस्टाग्राम पर दीपिका के साथ दो सेल्फी शेयर कीं। एक फोटो में दीपिका, स्नेह के गाल पर किस कर रही हैं, जबकि दूसरी में दोनों साथ में सेल्फी ले रही हैं। स्नेह बहुत खुश नजर आ रही हैं। पोस्ट में बैकग्राउंड में 'ओम शांति ओम' फिल्म का गाना 'आंखों में तेरी' चल रहा है। स्नेह ने ग्रीन कोट और सफेद टी-शर्ट पहनी हुई है, जबकि दीपिका ब्लैक ड्रेस में सुंदर लग रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sneh Rana♥️ (@sneh_rana94)


विज्ञापन
विज्ञापन

स्नेह का दीपिका के लिए नोट
स्नेह ने पोस्ट में लिखा, 'जब मुझे पता चला कि आपसे मिलने का मौका मिलेगा, तो मेरे अंदर का बच्चा खुशी से नाच उठा। 'ओम शांति ओम' के बाद से आप मेरी सबसे पसंदीदा हैं। आपकी गर्मजोशी बहुत अच्छी लगी। दीपिका पादुकोण यह पल मैं हमेशा याद रखूंगी। आप बहुत प्यारी हैं।'
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
फैंस ने स्नेह और दीपिका की इन तस्वीरों पर कमेंट किए। एक फैन ने लिखा 'दोनों मुस्कान वाली लड़कियां प्यारी लग रही हैं', दूसरे फैन ने लिखा, 'दीपिका अपनी फैन की ख्वाहिश पूरी कर रही हैं', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत अच्छी जोड़ी'।

यह भी पढ़ें: क्या थी 'गलवां की लड़ाई'? सलमान की फिल्म पर मचा विवाद; जानिए 2020 में हुए भारत-चीन सीमा संघर्ष की सच्ची कहानी..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed